विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैफ अली खान पर हमला मामले में नया अपडेट, बंगाल से महिला गिरफ्तार; आरोपी से क्या है कनेक्शन?

Published: Mon, 27 Jan 2025 06:47 PM (IST)

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बंगाल से एक महिला को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

सैफ अली खान पर हमला मामले में नया अपडेट। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
सैफ अली खान पर हमला मामले में नया अपडेट। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. सैफ पर हमला मामले में बंगाल की एक महिला गिरफ्तार।
  2. गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक का सिम महिला के नाम पर पंजीकृत।

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। मुंबई पुलिस ने बंगाल के नदिया जिले में तलाशी अभियान चलाया और अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में पता चला है कि हमले के लिए मुंबई में पूर्व में गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम महिला के नाम पर पंजीकृत था।

दरअसल, मुंबई पुलिस की दो सदस्यीय टीम रविवार को बंगाल पहुंची और सैफ अली पर हमला मामले में जिले के चापड़ा से एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम खुखुमोनी जहांगीर शेख है और वह गिरफ्तार बांग्लादेशी शरीफुल फकीर की परिचित है।

आरोपी का महिला से है परिचय

फकीर सिलीगुड़ी के पास भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए अवैध रूप से भारत में घुसा था और इस महिला के संपर्क में आया। महिला बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के अंदुलिया की रहने वाली है। सोमवार को पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई है।

मुंबई में सैफ के बांद्रा स्थित उनके घर पर हमलावर ने 16 जनवरी को उन पर चाकू से छह बार वार किया था। सैफ को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। उन्हें 21 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सैफ की हालत में अब सुधार

डॉक्टरों ने कहा है कि चाकू का घाव अभिनेता की रीढ़ के पास था। उन्होंने यह भी कहा कि चाकू उनकी रीढ़ की हड्डी से सिर्फ 2 मिमी दूर था। डॉक्टरों ने ये भी कहा कि सैफ की हालत में अब सुधार हो रहा है। उन्हें एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है।

16 जनवरी को हुआ था हमला

16 जनवरी को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला हुआ था। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जानकारी दी कि सैफ अली खान पर 6 बार चाकू से हमला किया गया। एक हमला उनके रीढ़ की हड्डी पर किया गया था।

उनकी रीढ़ की हड्डी में रिसाव को ठीक करने के लिए सर्जरी की गई और उनके हाथ और गर्दन पर प्लास्टिक सर्जरी की गई। 21 जनवरी को उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: Bomb Threat: मुंबई के बाद अब कर्नाटक के 4 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी; मौके पर पहुंची जांच टीम

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan केस में नया मोड़, शरीफुल से मैच नहीं हुए एक्टर के घर से मिले फिंगरप्रिंट; क्या गलत आदमी हुआ गिरफ्तार?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।