साल्टलेक में घर में मृत मिले बुजुर्ग दंपती, जहरीला पदार्थ मिलने से आत्महत्या की आशंका
कोलकाता के साल्टलेक में एक बुजुर्ग दंपती अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस को घर से जहरीले पदार्थ की बोतल मिली है, जिससे शुरुआती तौर पर आत्महत्या की आशंका ...और पढ़ें

साल्टलेक में बुजुर्ग दंपती अपने घर में मृत मिले (सांकेतिक तस्वीर)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कोलकाता। कोलकाता के साल्टलेक इलाके में गुरुवार सुबह एक बुजुर्ग दंपती अपने घर में मृत पाए गए। घटना एई ब्लाक की है। घर से जहरीले पदार्थ की एक बोतल मिलने के बाद पुलिस शुरुआती तौर पर आत्महत्या की आशंका जता रही है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
साल्टलेक में बुजुर्ग दंपती अपने घर में मृत मिले
मृतकों की पहचान सजल कुमार कुंडू और उनकी पत्नी रंजना कुंडू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दंपती का बेटा बुधवार को अपनी पत्नी के साथ उत्तर कोलकाता के उल्टाडांगा स्थित ससुराल गया था। बुधवार रात करीब 10 बजे उसकी अपने माता-पिता से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी।
गुरुवार सुबह बेटे ने जब माता-पिता को कई बार फोन किया तो किसी ने काल नहीं उठाई। दोनों के मोबाइल फोन भी बंद मिले। चिंतित बेटे ने पड़ोसी से घर जाकर हालचाल लेने का अनुरोध किया। पड़ोसी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
पत्नी रंजना कुंडू कैंसर से पीड़ित थीं
इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने तक बेटा भी घर आ गया। उसके पास घर की दूसरी चाबी थी। दरवाजा खोलने पर दोनों के शव बिस्तर पर पड़े मिले। स्थानीय लोगों के अनुसार, रंजना कुंडू लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं।
खबरें और भी
तलाशी के दौरान पुलिस को घर से जहरीले पदार्थ की एक बोतल मिली है। इसके आधार पर शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।