Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किराया लेने महिला के घर पहुंचा चालक, कपड़े बदलते देख नीयत बदली; रात 11 बजे हुई घटना से हड़कंप

    Updated: Tue, 17 Dec 2024 05:34 PM (IST)

    कोलकाता में थाईलैंड की महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक को दबोच लिया है। घटना रविवार रात करीब 11 बजे ...और पढ़ें

    महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को दबोचा। ( सांकेतिक फोटो )
    महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को दबोचा। ( सांकेतिक फोटो )

    HighLights

    1. ऐप बेस्ड बाइक चालक किया गया गिरफ्तार।
    2. घर जाने के लिए महिला ने बुक की थी बाइक।
    3. विधाननगर दक्षिण पुलिस ने लिया एक्शन।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कोलकाता के विधाननगर दक्षिण थाने की पुलिस ने थाईलैंड की रहने वाली एक महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक ऐप बेस्ड बाइक चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम सोमनाथ महंती है। घटना रविवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

    लिखित शिकायत पर लिया गया एक्शन

    आरोप है कि बाइक चालक ने थाई महिला से तब छेड़छाड़ की, जब वह उसकी बाइक से उतरकर अपने फ्लैट में जा रही थी। महिला की लिखित शिकायत के बाद बाइक चालक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

    किराये पर रहती है थाई महिला

    पुलिस सूत्रों के अनुसार थाई महिला अपनी नौकरी के सिलसिले में कोलकाता के साल्टलेक इलाके में किराये पर रहती है। रविवार रात करीब 11 बजे उसने पिकनिक गार्डन इलाके से साल्टलेक के सुकांता नगर स्थित घर के लिए ऑनलाइन बाइक बुक की। इसके बाद कंपनी का एक चालक मौके पर पहुंचा।

    कपड़े बदल रही थी महिला

    थाई महिला जब बाइक से अपने घर पहुंची तो उस समय उसके पास पैसे नहीं थे। इसके बाद उसने बाइक चालक से इंतजार करने को कहा और बिना किराये दिए दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में चली गई। 15 मिनट तक इंतजार करने के बाद बाइक चालक सोमनाथ महंती पैसे मांगने दूसरी मंजिल पर पहुंचा।

    खबरें और भी

    दावा है कि उस वक्त महिला अपने घर में कपड़े बदल रही थी। आरोप है कि उसी समय फायदा उठाकर बाइक चालक ने जबरन महिला के कमरे में घुस गया और उसके साथ कथित छेड़छाड़ की।

    अदालत ने पुलिस हिरासत में भेजा

    घटना के बाद थाई महिला एक दोस्त के साथ विधाननगर दक्षिण पुलिस स्टेशन पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसे विधाननगर उपमंडल अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

    पिछले महीने बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपित की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं घर को भी आग के हवाले कर दिया था।

    यह भी पढ़ें: 'देश में एक साथ चुनाव कोई नई बात नहीं', बिल के विरोध में उतरा विपक्ष तो सरकार ने रखे आंकड़े

    यह भी पढ़ें: किसानों के नाम पर सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें, राज्यों के बीच जल विवाद बढ़ाती रही कांग्रेस; जयपुर में बोले PM मोदी