'अलग-अलग कारणों से बैठक में नहीं पहुंचे 11 विधायक', तृणमूल कांग्रेस ने दिया स्पष्टीकरण
तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी की बैठक से 11 नवनिर्वाचित विधायकों की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण दिया है। पार्टी के अनुसार, कुछ विधायक चुनाव बाद हिंसा के ...और पढ़ें

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी , फाइल फोटो
HighLights
ममता बनर्जी की बैठक से 11 विधायक अनुपस्थित रहे
तृणमूल ने अनुपस्थिति का कारण चुनाव बाद हिंसा बताया
अनुशासन और तथ्य-खोज समितियां गठित की गईं
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा बुधवार को अपने आवास पर बुलाई गई बैठक से 11 नवनिर्वाचित विधायकों के अनुपस्थित रहने को लेकर जारी अटकलों के बीच पार्टी ने इसपर स्पष्टीकरण दिया है। तृणमूल ने गुरुवार को दावा किया कि ये 11 विधायक अलग-अलग कारणों से बैठक में नहीं आ सके।
ममता बनर्जी की बैठक से 11 विधायक अनुपस्थित रहे
टीएमसी का कहना है कि चुनाव बाद जारी हिंसा के चलते कुछ विधायकों को कार्यकर्ताओं की मदद के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में ही रहने के निर्देश दिए गए थे। अन्य विधायक कथित तौर पर मेडिकल इमरजेंसी और निजी कारणों से अनुपस्थित थे।
मालूम हो कि चुनाव नतीजे आने के दो दिन बाद ममता ने बुधवार को अपने कालीघाट स्थित आवास पर टीएमसी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई थी, जिसमें 80 में 69 विधायक ही पहुंचे। 11 विधायक बैठक से गैर हाजिर रहे, जिसके बाद बंगाल की सियासत में नई अटकलों को जन्म दे दिया। हालांकि तृणमूल का दावा है कि पार्टी एकजुट है। बुधवार की बैठक में ममता ने वरिष्ठ नेताओं की एक अनुशासन कमेटी भी गठित की।
अनुशासन और तथ्य-खोज समितियां गठित की गईं
एक वरिष्ठ टीएमसी नेता के अनुसार ममता ने बैठक में कहा कि हमारे अपने ही कुछ लोगों ने नुकसान पहुंचाया है। यह समिति इसकी जांच करेगी। इसके अलावा उन्होंने चुनाव बाद अशांति प्रभावित जिलों का दौरा करने के लिए तीन अलग-अलग फैक्ट फाइंडिंग टीमों का भी गठन किया।