विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हिंदू दुकानों से ही खरीदें बिरयानी', सिलीगुड़ी में दुर्गा पूजा से पहले लगे पोस्टर पर बवाल

Published: Mon, 12 Oct 2026 02:00 AM (GMT+05:30)

सिलीगुड़ी में दुर्गा पूजा से पहले हिंदू जागरण मंच के 'हिंदू दुकानों से ही बिरयानी खरीदें' वाले पोस्टर से विवाद खड़ा हो गया है।

दुर्गा पूजा से पहले पोस्टर को लेकर बवाल। (फाइल फोटो।)

दुर्गा पूजा से पहले पोस्टर को लेकर बवाल। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. सिलीगुड़ी में हिंदू जागरण मंच के पोस्टर से विवाद।

  2. पोस्टर में हिंदुओं से हिंदू दुकानों से खरीदारी की अपील।

  3. विपक्ष ने कार्रवाई की मांग की, भाजपा ने पल्ला झाड़ा।

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। बंगाल के सिलीगुड़ी में हिंदू जागरण मंच के पोस्टर अभियान से विवाद हो गया है। दुर्गा पूजा से पहले शहर में कई जगह लगाए गए पोस्टरों में लोगों से बिरयानी और पूजा सामग्री हिंदुओं की दुकानों से खरीदने की अपील की गई है। ऐसे पोस्टर इंटरनेट मीडिया में रविवार को दिन भर प्रसारित रहे।

हिंदू जागरण मंच के प्रशांत सरकार व अभिषेक दास ने बताया कि यह निर्देश नहीं, अपील है। हिंदुओं के कारोबार को समर्थन देने से स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ेगा। स्थानीय लोगों की आय बढ़ेगी।

पुलिस कार्रवाई की मांग

इधर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता और पूर्व मंत्री अशोक भट्टाचार्य ने पोस्टर लगवाने वालों पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कहा कि धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक देश में ऐसे पोस्टर लगाना अपराध है। प्रशासन ऐसे पोस्टर हटवाए। उनका कहना है कि संविधान सभी धर्मों के लोगों को समान अधिकार देता है और किसी व्यक्ति की आजीविका धर्म से तय नहीं होनी चाहिए।

भाजपा ने क्या कहा?

भाजपा के एक कार्यकर्ता का कहना है कि हिंदू जागरण मंच तो स्वतंत्र संगठन है, इसमें हमारी पार्टी की कोई भूमिका नहीं। वहीं पोस्टर को लेकर कुछ लोगों का यह भी कहना है कि बंगाल में बिरयानी बनाने वाले की धार्मिक पहचान पूछे बिना लोग इसे खाते रहे हैं। पूजा पंडाल की सजावट करने वाले अनेक मुस्लिम भी होते हैं। यह भी ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: सीएम शुभेंदु ने पार्टी नेताओं को चेताया, 'नंदीग्राम में एक और जहाज घर न बने’