विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पश्चिम बंगाल में जल्द देखने को मिलेगा ऐसा ही माहौल...', केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम ममता को घेरा

Published: Fri, 22 Mar 2024 03:24 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि पिछले महीने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को गिरफ्तार किया गया था। ...और पढ़ें

सुकांत मजूमदार ने बंगाल सीएम पर किया हमला (फाइल फोटो)
सुकांत मजूमदार ने बंगाल सीएम पर किया हमला (फाइल फोटो)

पीटीआई, कोलकाता। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भी राष्ट्रीय राजधानी जैसा दृश्य देखने को मिल सकता है।

पलटवार करते हुए टीएमसी ने कहा कि इस तरह का बयान लोकसभा चुनाव में 'बीजेपी के हारने के डर' को दर्शा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार रात को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है।

पश्चिम बंगाल में भी उभरा भ्रष्टाचार

मजूमदार ने कहा, "पिछले महीने, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को गिरफ्तार किया गया था। अब, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। यह दर्शाता है कि अगर आप भ्रष्टाचार में शामिल हैं, तो मुख्यमंत्री होने के नाते आपको किसी भी प्रकार की छूट नहीं मिलती है। इसी तरह के आरोप हाल के वर्षों में पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार उभरा है। इसलिए, राज्य में भी नई दिल्ली जैसा ही दृश्य देखने को मिल सकता है।"

टीएमसी ने भाजपा पर किया पलटवार

टीएमसी ने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष को डराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, "हार को भांपते हुए, भाजपा अब किसी भी तरह से सत्ता पर कब्जा करने के लिए बेताब है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी इसका संकेत देती है। दूसरी बात, बंगाल में भी, भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग कर रही है।"

यह भी पढ़ें: केजरीवाल के करीबी रहे पूर्व सहयोगियों ने गिरफ्तारी पर क्या बोले; एक्स पर बिना नाम लिए कुमार विश्वास का तंज

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया दावा

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि टीएमसी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद, पश्चिम बंगाल में कभी भी ऐसे दृश्य नहीं देखे जाएंगे, क्योंकि भाजपा और टीएमसी दोनों के बीच एक समझ है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने आरोप लगाया, "यह इस समझ के कारण है कि टीएमसी पश्चिम बंगाल में विपक्षी गुट इंडी से बाहर चली गई और अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया।"

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Arrested: अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से क्यों वापस ली याचिका, वकील ने बताई इसके पीछे की वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।