Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    West Bengal: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 29 अगस्त को बुलाई सर्वदलीय बैठक, 'पश्चिम बंग दिवस' पर होगी चर्चा

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 01:37 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रस्तावित पश्चिम बंग दिवस पर चर्चा के लिए 29 अगस्त को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक राज्य सचिवालय में हो ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 29 अगस्त को बुलाई सर्वदलीय बैठक (Image: ANI)
    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 29 अगस्त को बुलाई सर्वदलीय बैठक (Image: ANI)

    HighLights

    1. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 29 अगस्त को करेंगी सर्वदलीय बैठक
    2. 'पश्चिम बंग दिवस' पर होगी चर्चा
    3. यह बैठक राज्य सचिवालय में होगी

    कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 29 अगस्त को प्रस्तावित 'पश्चिम बंग दिवस' पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है। एक वरिष्ठ सूत्र ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री इस संबंध में कुछ भी अंतिम रूप देने से पहले सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ चर्चा करेगी।

    29 अगस्त को होगी बैठक

    समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 29 अगस्त को पश्चिम बंग दिवस पर एक सर्वदलीय बैठक करेंगी। यह बैठक राज्य सचिवालय में होगी। वह पोइला बैशाख पर राज्य दिवस आयोजित करने पर अन्य राजनीतिक नेताओं की राय जानना चाहती हैं।

    इस सप्ताह की शुरुआत में राज्य विधानसभा द्वारा गठित एक समिति ने सर्वसम्मति से 'पोइला बोइशाख' (बंगाली कैलेंडर का पहला दिन) को 'पश्चिम बंग दिवस' के रूप में चुना है।

    'राज्य गीत' का भी प्रस्ताव रखा गया

    समिति का प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए बनर्जी के पास भेजा गया है। समिति ने एक 'राज्य गीत' का भी प्रस्ताव रखा है और सूत्रों ने कहा कि इसके लिए रवींद्रनाथ टैगोर का 'बांग्लार माटी बांग्लार जोल' सूची में शीर्ष पर था। बैठक के दौरान इस पर भी चर्चा होगी।