यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'अपना वादा भूल गई भाजपा', सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर CM ममता ने क्यों मांगी माफी; मोदी सरकार पर कसा तंज
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए शर्म की बात है कि हमें ...और पढ़ें

HighLights
- सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर CM ममता ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना।
- अपने वादे को भूल गई BJP- ममता बनर्जी
- नेताजी के साथ क्या हुआ, देश को आज तक नहीं मिला जवाब- ममता बनर्जी
पीटीआई, कोलकाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए शर्म की बात है कि हमें आज भी नहीं पता कि नेताजी के साथ क्या हुआ।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के लापता होने के इतने सालों बाद भी लोग नहीं जानते कि उनके साथ क्या हुआ और उसकी मृत्यु की तारीख क्या है।
अपने वादे को भूल गई BJP- ममता बनर्जी
ममता ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के लापता होने की जांच के अपने वादे को पूरा नहीं करने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सत्ता में आने से पहले नेताजी के लापता होने की जांच करने का वादा किया था, लेकिन वे अपने वादे को भूल गई है। 20 साल तक मैंने नेताजी की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश बनाने की कोशिश की, लेकिन असफल रही। मैं माफी मांगती हूं।
ममता ने आधे दिन की छुट्टी के फैसले पर उठाए सवाल
उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर केंद्रीय कार्यालय में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इन दिनों राजनीतिक विज्ञापनों के लिए छुट्टी घोषित की जाती हैं, लेकिन देश की आजादी के लिए लड़ने वाले लोगों के लिए कुछ भी घोषित नहीं किया जाता है।
यह भी पढ़ें- Ram Mandir Pran Pratishtha: 'जो कल हमने देखा, वर्षों तक याद रहेगा', PM मोदी ने शेयर किया प्राण-प्रतिष्ठा का VIDEO
'नेताजी के साथ क्या हुआ, हमें इतने सालों बाद भी नहीं पता'
ममता बनर्जी ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि यह भारत का दुर्भाग्य है कि इतने वर्षों के बाद भी हमारे पास नेताजी की मृत्यु की तारीख नहीं है। हम नहीं जानते कि उनके साथ क्या हुआ। यह शर्म की बात है। बता दें कि देश में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती मनाई जा रही है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
यह भी पढ़ें- Subhash Chandra Bose Jayanti: 'नेताजी को सदैव याद रखेंगे देशवासी', राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने किया याद