Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल: सब्जियों की आड़ में मवेशी तस्करी का पर्दाफाश, नौ गोधन बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 11:08 PM (IST)

    पश्चिम मेदिनीपुर के दासपुर में पुलिस ने सब्जियों की आड़ में मवेशी तस्करी के बड़े प्रयास का पर्दाफाश किया। एक पिकअप वैन से नौ गायें बरामद की गईं और एक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पुलिस ने दासपुर में मवेशी तस्करी का प्रयास विफल किया।

    2. सब्जियों की आड़ में छिपाई नौ गायें बरामद की गईं।

    3. एक आरोपी आंगर खान को मौके से गिरफ्तार किया गया।

    जागरण संवाददाता, कोलकाता। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर इलाके में पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वैन को पकड़कर मवेशी तस्करी के बड़े प्रयास का पर्दाफाश किया है। वैन में सब्जियों की टोकरी के नीचे नौ गायों को छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने संदेह के आधार पर वाहन का पीछा किया। भागने की कोशिश के बावजूद चालक पकड़ा गया।

    सोमवार की देर रात करीब दो बजे पुलिस को इस संदिग्ध वाहन की गतिविधि की जानकारी मिली थी। पुलिस को देखते ही चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस दल ने मुस्तैदी से उसका पीछा किया और अंततः वाहन को रोक लिया।

    दासपुर थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस सफल अभियान में न केवल पिकअप वैन को जब्त किया गया है, बल्कि उसके अंदर से नौ गोधन को भी सुरक्षित मुक्त करा लिया गया है। इस सिलसिले में एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे मंगलवार को घाटाल महकमा अदालत में पेश किया गया।

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम आंगर खान है, जो पड़ोसी मेदिनीपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के चेरुवा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।

    खबरें और भी