बंगाल: शिक्षकों की सेवा अवधि बढ़ाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एसएससी, 31 अगस्त को खत्म हो रही है अवधि
शिक्षक भर्ती घोटाले में रद्द हुई 26 हजार नियुक्तियों के योग्य शिक्षकों की सेवा अवधि बढ़ाने के लिए एसएससी और ...और पढ़ें

योग्य शिक्षकों की सेवा अवधि बढ़ाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एसएससी
HighLights
SSC ने योग्य शिक्षकों की सेवा अवधि बढ़ाने SC से अनुरोध किया।
26 हजार रद्द नियुक्तियों में शामिल शिक्षकों की अवधि बढ़ाई जाए।
नई नियुक्ति प्रक्रिया पूरी न होने से सेवा विस्तार की मांग।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। शिक्षक भर्ती घोटाले में रद की गईं 26 हजार नियुक्तियों में योग्य शिक्षकों की सेवा अवधि बढ़ाने के लिए स्कूल सर्विस कमीशन (एसएससी) और पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
इन शिक्षकों की सेवा अवधि 31 अगस्त, 2026 को समाप्त हो रही है, जबकि नई नियुक्ति प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।
मालूम हो कि शिक्षक भर्ती घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि योग्य और अयोग्य उम्मीदवारों को अलग नहीं किया जा सका, इसलिए पूरा पैनल रद किया जा रहा है।
बाद में योग्य शिक्षकों की सूची तैयार की गई। उन्हें पहले 31 दिसंबर, 2025 तक काम करने की अनुमति दी गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दिया गया। अब नई नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण सेवा अवधि फिर बढ़ाने की मांग की गई है।
राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए स्कूल सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर सरकारी अधिकारी को नियुक्त कर समिति गठित की गई है। यही समिति नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है।
राज्य के दो हजार हाई स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब शुरू करने की योजना भी तेजी से लागू की जा रही है। इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और नवाचार से परिचित कराया जाएगा।
