Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    West Bengal: 'कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले राज्य को कर रहे बदनाम', ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 08 Jan 2024 04:05 PM (IST)

    कोलकाता में आयोजित एक छात्र सप्ताह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपने खिलाफ आलोचनाओं से परेशान नहीं हूं। लेकिन अगर कोई राज्य को बदनाम करने ...और पढ़ें

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य ने कानून-व्यवस्था पर अपनी प्रतिक्रिया दी।(फोटो सोर्स: जागरण)
    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य ने कानून-व्यवस्था पर अपनी प्रतिक्रिया दी।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. एनसीआरबी ने कोलकाता को वर्षों से देश का सबसे सुरक्षित शहर घोषित किया है: ममता बनर्जी
    2. "टीएमसी पार्टी 'तालिबानी मानसिकता और संस्कृति' वाली पार्टी: शहजाद पूनावाला
    3. बंगाल मे ईडी अधिकारियों पर हमले हुए

    पीटीआई, कोलकाता। Attack on ED। पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में शुक्रवार को रेड मारने गए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों पर भीड़ ने हमले कर दिए। राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में टीएमसी के जिला परिषद सदस्य शाहजहां शेख के घर की तलाशी लेने गई थी। ईडी के अधिकारियों पर हुए हमलो को लेकर भाजपा ने ममता सरकार पर निशाना साधा है।

    राज्य को बदनाम करने की हो रही कोशिश:ममता बनर्जी

    वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाने वाले लोग राज्य को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा,"राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार कोलकाता को वर्षों से देश का सबसे सुरक्षित शहर घोषित किया गया है।

    ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना 

    कोलकाता में आयोजित एक ‘स्टूडेंट्स वीक’' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,"मैं अपने खिलाफ आलोचनाओं से परेशान नहीं हूं। लेकिन, अगर कोई राज्य को बदनाम करने की कोशिश करेगा तो मैं विरोध करूंगी। ममता बूनर्जी ने परोक्ष रूप से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा,"जो लोग कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं, वे राज्य को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।"

    भाजपा ने टीएमसी को बताया तालिबानी मानसिकता वाली पार्टी 

    ईडी को हमले को लेकर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,"टीएमसी पार्टी 'तालिबानी मानसिकता और संस्कृति' वाली पार्टी है।

    शहजाद पूनावाला,"टीएमसी का मतलब 'तालिबानी मानसिकता और संस्कृति' है और इसकी पुष्टि लोकसभा और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़े नेता अधीर रंजन चौधरी ने की है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की है। पूनावाला ने I.N.D.I.A में टीएमसी के साथ बने रहने के लिए कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर भी कटाक्ष किया।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: ED Attack: भाजपा ने टीएमसी पर किया कड़ा प्रहार, बताया- तालिबानी मानसिकता वाले लोग