विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम बंगाल: मालदा में बीजेपी समर्थक की हत्या के बाद दो गुटों में झड़प, कई लोग घायल

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:51 AM (GMT+05:30)

पश्चिम बंगाल के मालदा में एक 35 वर्षीय बीजेपी समर्थक समीर घोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

HighLights

  1. मालदा में 35 वर्षीय बीजेपी समर्थक की हत्या।

  2. धारदार हथियारों से हमला कर दो गोलियां मारीं।

  3. हत्या के बाद दो गुटों में झड़प, छह घायल।

डिजिटल डेस्क, मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने 35 वर्षीय एक बीजेपी समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद दो गुटों में झड़प हो गई जिसमें कई लोग घायल भी हुए।

एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम को इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र के रामकेली इलाके में समीर घोष पर पहले धारदार हथियारों से हमला किया गया और फिर उन्हें दो गोलियां मारी गईं। स्थानीय लोगों का दावा है कि घोष की हत्या एक विरोधी राजनीतिक दल से जुड़े लोगों ने की है।

झड़प में 6 लोग घायल

पुलिस ने बताया कि इस हत्या के बाद इलाके में दो गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कम से कम छह लोग घायल हो गए। उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं

पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें: बंगाल: सिलीगुड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे लोगों पर चढ़ा ट्रैक्टर, हादसे में 5 घायल, 3 की हालत गंभीर