विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: न्यू फरक्का-हावड़ा रेल लाइन का मरम्मत कार्य पूरा, ट्रायल रन हुआ सफल

Published: Sat, 05 Sep 2026 03:19 PM (IST)

न्यू फरक्का-हावड़ा रेल लाइन पर 48 घंटे के मरम्मत कार्य के बाद शनिवार दोपहर सफल ट्रायल रन किया गया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकता। करीब 48 घंटे तक लगातार कार्य किए जाने के बाद न्यू फरक्का- हावड़ा रेल लाइन पर मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। शनिवार दोपहर इस पर ट्रायल रन किया गया। उम्मीद जताई गई है कि देर शाम से इस पर रेल सेवा बहाल कर दी जाएगी।

बता दे कि गुरुवार को न्यू फरक्का में भू -धसान होने के बाद युद्धस्तर पर रेलवे लाइन की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा था। हालांकि, मरम्मत कार्य के चलते कई ट्रेनों को रद कर दिया गया था। वहीं, कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से घुमाकर चलाया जा रहा था।

गौरतलब है कि लगातार बारिश के कारण गुरुवार को फरक्का के न्यू फरक्का स्टेशन पर उत्तर बंगाल की ओर जाने वाले प्रवेश मार्ग के पास रेलवे लाइन का एक हिस्सा धंस गया था। घटना के बाद से ही मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया था।

हालांकि, यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए डाउन लाइन के जरिए उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के बीच रेल संपर्क सामान्य रखने की कोशिश की जा रही थी।

शुक्रवार को पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय, उत्तर मालदा के भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और कांग्रेस के सांसद ईशा खान चौधरी ने भी घटनास्थल का दौरा किया था तथा रेल सेवा के जल्द बहाल होने की उम्मीद जताई थी।

यह भी पढ़ें- बंगाल: 30 घंटे बाद भी न्यू फरक्का में रेल सेवा बाधित, मरम्मत जारी; कई ट्रेनें रद