Bengal Election Result: पुरुलिया की सभी सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत, जानें कौन कितने वोटों से जीता
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पुरुलिया जिले ने एक नया राजनीतिक अध्याय लिखा है। जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने शानदार जीत दर्ज कर तृणमूल का ...और पढ़ें

भाजपा के जलधर महतो 1,18,421 मत लाकर टीएमसी के शांतिराम महतो को हराया।
HighLights
पुरुलिया की सभी 9 सीटों पर भाजपा की जीत।
भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस का पूरी तरह सूपड़ा साफ किया।
सुदीप मुखर्जी ने पुरुलिया सीट पर बड़ी जीत दर्ज की।
पुरुलिया विधानसभा: सुदीप मुखर्जी की बड़ी जीत
बाघमुंडी, बलरामपुर और जायपुर के नतीजे
- बाघमुंडी: 22वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा के रोहिदास महतो (1,12,663 मत) ने टीएमसी के सुशांत महतो (71,846 मत) को 40,817 मतों से हराया।
- बलरामपुर: भाजपा के जलधर महतो को 1,18,421 मत मिले, जबकि टीएमसी के शांतिराम महतो को 83,370 मत प्राप्त हुए। यहां भाजपा 35,051 मतों से विजयी रही।
- जायपुर: इस चर्चित सीट पर भाजपा के विश्वजीत महतो ने 1,04,688 मत हासिल कर टीएमसी के अर्जुन को 22,218 मतों से पराजित किया।
अन्य विधानसभा क्षेत्रों का हाल
पुरुलिया के अन्य क्षेत्रों में भी भाजपा की जीत का अंतर काफी अधिक रहा:
- रघुनाथपुर: यहां भाजपा की मामोनिबाउरी ने टीएमसी के हजारिबाउरी को 44,059 वोटों के भारी अंतर से हराया।
- पारा: भाजपा के नदियार चांद बाउरी ने टीएमसी के मानिक चंद्र बाउरी को 33,721 मतों से मात दी।
- बांदवान: भाजपा के लवसेन बास्के ने टीएमसी के वर्तमान विधायक राजीव लोचन सोरेन को 29,577 मतों से हराकर बड़ा उलटफेर किया।
- मानबजार: भाजपा की मायना मुर्मू ने संध्या रानी टुडू को 27,283 मतों से पराजित किया।
- काशीपुर: भाजपा के कमलाकांत हांसदा ने सोमेनबेलथरिया को 21,276 मतों के अंतर से हराया।
पुरुलिया जिले में भाजपा की यह 'क्लीनस्वीप' दर्शाती है कि क्षेत्र में सत्ता विरोधी लहर और भाजपा के प्रति जनता का विश्वास चरम पर रहा। अंतिम राउंड की गिनती समाप्त होने के बाद जिले के 3200 पोस्टल वोटों की गिनती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस जीत के साथ ही पुरुलिया अब पूरी तरह से भाजपा के गढ़ के रूप में स्थापित हो गया है।
