बंगाल चुनाव: पुरुलिया की 6 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का ऐलान, कमलाकांत और नदीयार चांद पर फिर भरोसा
पुरुलिया जिले की 9 में से 6 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कुछ पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है, जबकि दो ...और पढ़ें

जलधर महतो, मयना मुर्मू व चांद बाउड़ी।
HighLights
पुरुलिया की 6 विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी घोषित।
दो मौजूदा विधायकों का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका।
जागरण संवाददाता, पुरुलिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पुरुलिया जिले की कुल 9 सीटों में से 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा की इस सूची में जहां पुराने चेहरों पर भरोसा जताया गया है, वहीं दो मौजूदा विधायकों का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका देकर चौंकाया भी गया है। Puruliya
इन प्रत्याशियों को मिला भाजपा का टिकट
- बांदवान (ST): यहां से पार्टी ने लबसेन बास्के को अपना उम्मीदवार बनाया है।
- बलरामपुर: भाजपा ने यहां बड़ा बदलाव करते हुए जलधर महतो को मैदान में उतारा है। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले चुनाव में यहां से जीत दर्ज करने वाले विधायक बेणेश्वर महतो का टिकट इस बार काट दिया गया है।
- मानबाजार(ST): इस सुरक्षित सीट से मोनिका मुर्मू भाजपा की प्रत्याशी होंगी।
- काशीपुर: पार्टी ने अपने निवर्तमान विधायक कमलाकांत हांसदा पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है।
- पाड़ा(SC): यहां से भी पिछले चुनाव के विजेता नदीयार चांद बाउड़ी को ही दोबारा प्रत्याशी बनाया गया है।
- रघुनाथपुर (SC): भाजपा ने यहां भी नेतृत्व परिवर्तन करते हुए मामनीबाउड़ी को टिकट थमाया है। यहां के मौजूदा विधायक विवेकानंद बाउड़ी को इस बार चुनावी दौड़ से बाहर रखा गया है।
चुनाव को लेकर रणनीतिक बदलाव की आहट
पुरुलिया जिले में भाजपा का पिछला प्रदर्शन काफी मजबूत रहा था, जहां उसने 9 में से 6 सीटों पर कब्जा किया था। इस बार दो मौजूदा विधायकों के टिकट काटना और नए चेहरों को मौका देना यह संकेत देता है कि पार्टी एंटी-इंकंबेंसी (सत्ता विरोधी लहर) को कम करने और नए समीकरण साधने की कोशिश में है। जिले की शेष 3 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा का अभी इंतजार है।