बंगाल चुनाव से पहले TMC में बगावत, पुरुलिया के उम्मीदवार से नाराज पूर्व विधायक के बेटे ने छोड़ी पार्टी
पुरुलिया विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक के बेटे और वरिष्ठ नेता दिव्यज्योति प्रसाद सिंह देव ने पार्टी छोड़ दी ह ...और पढ़ें

पुरुलिया के उम्मीदवार से नाराज पूर्व विधायक के बेटे ने छोड़ी पार्टी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पुरुलिया। 242 पुरुलिया विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस ने पुरुलिया जिला परिषद के सह-सभाधिपति तथा मानवाजार विधानसभा क्षेत्र का पुंचा का निवासी सुजय बनर्जी को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी का इस फैसले का विरोध करते हुए पुरुलिया जिला तृणमूल कांग्रेस कमेटी का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दिव्यज्योति प्रसाद सिंह देव ने अपनी पार्टी से छोड़कर पुरुलिया जिला अध्यक्ष राजीव लोचन सोरेन के पास त्यागपत्र सौंप दिया है।
शुक्रवार को उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा उनके स्वर्गीय पिता तथा पुरुलिया विधानसभा का पूर्व विधायक के पी सिंह देव ने तृणमूल कांग्रेस के प्रतिष्ठा के दिन से इस पार्टी में शामिल थे। उस समय में तृणमूल कांग्रेस में नेता एवं कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता था।
आई पैक के आदेश पर चल रही तृणमूल कांग्रेस
वर्तमान समय का तृणमूल कांग्रेस आई पैक नाम के संस्था की आदेश निर्देश में चल रहा है। किसी भी नेता एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है। इस पार्टी में तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ताओं का इच्छा का सम्मान से बड़ा आई पैक का फैसल को सुनने के लिए मजबूर किया जाता है।
पुरुलिया विधानसभा क्षेत्र का तृणमूल कांग्रेस का नेता एवं कार्यकर्ताओं की मांग थी प्रत्याशी को विधानसभा क्षेत्र का स्थाई निवासी होना चाहिए, लेकिन पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में सुजय बनर्जी को प्रत्याशी बनाकर कार्यकर्ताओं की इस इस मांग को ठुकरा दिया था।
खबरें और भी
पिछले चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को मिली थी हार
पिछले विधानसभा चुनाव में सुजय बनर्जी को हार मिली थी। तब उन्होंने चुनाव में हारने के बाद आरोप लगाया था कि पुरुलिया नगरपालिका के तृणमूल कांग्रेस के पार्षदों एवं स्थानीय कुछ नेताओं ने उनको हरा दिया है। अगर उनको पुरुलिया विधानसभा का पार्टी का कार्यकर्ता एवं नेताओं के ऊपर भरोसा नहीं है तो इस बार क्यों प्रत्याशी बने हैं?
इस बार भी पार्टी ने कार्यकर्ताओं का इच्छा को ठुकरा कर फिर से सुजय बनर्जी को प्रत्याशी बना दिया है। इसलिए उन्होंने पार्टी का पद छोड़ने के साथ-साथ पार्टी से ही सम्पर्क तोड़ दिया है, यह उनके लिए दुख की बात है।
उन्होंने बताया कि अपने शुभाकांक्षियों के इच्छा का सम्मान करते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने चुनाव का मैदान नहीं छोड़ रहा है। अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर अपने शुभाकांक्षियों के साथ बातचीत करने के बाद शीघ्र ही फैसला लेंगे। इस घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में झटका लगने का संभावना है।
तृणमूल कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका: भाजपा
इस बात को लेकर तृणमूल कांग्रेस से औपचारिक रूप में कुछ भी नहीं बताया गया है। इस बात को लेकर भारतीय जनता पार्टी का पश्चिम बंगाल प्रदेश कमेटी का पदाधिकारी विद्यासागर चक्रवर्ती ने दैनिक जागरण से शुक्रवार बातचीत के दौरान बताया तृणमूल कांग्रेस का नेता स्वर्गीय विधायक केपी सिंह देव का पुत्र दिव्यज्योति प्रसाद सिंह देव तृणमूल कांग्रेस का एक वरिष्ठ नेता था।
उनको जानकारी मिली है कि उन्होंने अपना पार्टी को छोड़ दिया है,यह तृणमूल कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका है, तृणमूल कांग्रेस और भी कमजोर हो जाएगा।
यह भाजपा के लिए काफी लाभदायक साबित होगा,विधानसभा चुनाव में पुरुलिया विधानसभा में भाजपा का प्रत्याशी सुदीप कुमार मुखर्जी ने पिछले बार के तुलना में इस बार और भी अधिक मत से अपना जीत हासिल कर लेंगे।