बंगाल चुनाव: पुरुलिया में TMC ने चला दांव, मंत्रियों और पुराने दिग्गजों पर भरोसा; देखें सभी 9 सीटों की पूरी लिस्ट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने पुरुलिया जिले की सभी 9 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने अनुभवी नेताओं और क ...और पढ़ें

सुजय बनर्जी, शांतिराम महतो व सौमेन बेरथरिया।
HighLights
TMC ने पुरुलिया की सभी 9 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए।
अनुभवी नेताओं और क्षेत्रीय क्षत्रपों को टिकट दिया गया।
पार्टी का लक्ष्य खोई हुई चुनावी जमीन वापस पाना है।
जागरण संवाददाता, पुरुलिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार, 17 मार्च को तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने राज्य की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
पुरुलिया जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर पार्टी ने अनुभवी चेहरों और क्षेत्रीय क्षत्रपों को मैदान में उतारा है, ताकि पिछले चुनाव में खोई हुई जमीन वापस पाई जा सके। Bengal elections
पुरुलिया जिले के प्रत्याशियों की पूरी सूची:
तृणमूल कांग्रेस ने इस बार जिले की सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को साधते हुए निम्नलिखित उम्मीदवारों को टिकट दिया है:
- बांदवान (ST): यहां से वर्तमान विधायक और जिला कमेटी के अध्यक्ष राजीव लोचन सोरेन पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है।
- बलरामपुर: पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता शांतिराम महतो को उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले चुनाव में उन्हें यहां भाजपा से हार का सामना करना पड़ा था।
- बाघमुंडी: पार्टी ने निवर्तमान विधायक सुशांत महतो को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है।
- जयपुर: यहां से जिला परिषद सदस्य अर्जुन महतो को प्रत्याशी बनाया गया है।
- पुरुलिया: प्रदेश महासचिव और जिला परिषद के सहसभाधिपति सुजय बनर्जी यहां से चुनाव लड़ेंगे। पिछले चुनाव में वे भाजपा प्रत्याशी से पिछड़ गए थे।
- मानबाजार (ST): ममता सरकार की मंत्री संध्या रानी टुडू को पार्टी ने एक बार फिर इसी सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया है।
- काशीपुर: पूर्व जिला अध्यक्ष सौमेन बेरथरिया को यहां से टिकट दिया गया है।
- पाड़ा (SC): यहां से मानिक बाउड़ी तृणमूल के झंडे तले चुनाव मैदान में होंगे।
- रघुनाथपुर (SC): इस सुरक्षित सीट से हजारी बाउड़ी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
पिछली हार का बदला लेने की चुनौती
पुरुलिया जिला पिछले विधानसभा चुनाव में राजनीतिक उलटफेर का केंद्र रहा था। जिले की कुल 9 सीटों में से भाजपा ने 6 सीटों (पाड़ा, जयपुर, काशीपुर, रघुनाथपुर, पुरुलिया और बलरामपुर) पर जीत दर्ज की थी। Bengal elections
तृणमूल कांग्रेस के खाते में केवल 3 सीटें ही आई थीं। इस बार ममता बनर्जी ने मंत्रियों और जिला स्तर के बड़े पदाधिकारियों को उतारकर जिले में क्लीन स्वीप करने की रणनीति बनाई है। Bengal elections
प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब जिले में चुनावी रैलियों और जनसंपर्क अभियान में तेजी आने की उम्मीद है। तृणमूल कांग्रेस का मुख्य मुकाबला एक बार फिर भाजपा के साथ होने के आसार हैं।
