Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kaliaganj Police Firing: बीजेपी ने ममता बनर्जी पर 'सम्राट नीरो' जैसा 'क्रूर' होने का लगाया आरोप

    By Jagran NewsEdited By: Gurpreet Cheema
    Updated: Thu, 27 Apr 2023 10:35 AM (IST)

    सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि ममता पुलिस ने कालियागंज में मृत्युंजय बर्मन नाम के एक राजबंशी युवक की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही इस ...और पढ़ें

    बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी पर अशांति फैलाने का आरोप लगाया है।
    बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी पर अशांति फैलाने का आरोप लगाया है।

    Kaliaganj Police Firing:नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। पश्चिम बंगाल में विपक्ष नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बीजेपी पंचायत समिति के सदस्य के घर छापा मारा और कालियागंज में मृत्युंजय बर्मन नाम के एक राजबंशी युवक की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने ये आरोप तब लगाया है जब उनके और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच विवाद चल रहा है।

    भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ट्वीट करते हुए कहा, "ममता पुलिस ने कालियागंज में 33 साल के राजबंशी युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। 'ममता' पुलिस ने एक बीजेपी पंचायत समिति के सदस्य बिष्णु बर्मन के घर आधी रात 2:30 बजे छापा मारा लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मृत्युंजय बर्मन नाम के एक राजबंगशी युवक की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी।"

    अधिकारी ने कहा- सीएम ने प्रदर्शनाकिरयों के खिलाफ की युद्ध की घोषणा

    सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये अत्याचार है और स्थिति बहुत खराब है। "राज्य में आतंक का माहौल है... ममता बनर्जी सम्राट नीरो की तरह व्यवहार कर रही हैं, इससे राज्य में अशांति का माहौल है। कल दोपहर एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी ने कालियागंज के लोगों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी और कुछ ही घंटों में पुलिस ने उनका पालन किया। उन्हें इस नृशंस हत्या की जिम्मेदारी लेनी होगी। लोगों को इस तरह की आंतरिक हिंसा और रक्तपात के खिलाफ आवाज उठाकर लोकतांत्रिक तरीके से सामने आना चाहिए।"

    खबरें और भी

    बीजेपी पर आतंक फैलाने का आरोप

    इससे पहले बीते दिन सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी कालियागंज में आतंक फैला रही है, बिहार से गुंडे बुलाए जा रहे हैं। राज्य में सोची समझी साजिश के तहत ये सब किया जा रहा है। मालदा स्कूल कि घटना के लिए भी उन्होंने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इस मामले में दिल्ली में साजिश रची जा रही है।

    कालियागंज में दुष्कर्म के बाद आदिवासियों का प्रदर्शन 

    दरअसल उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज में एक छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। आदिवासी और कामतापुरी समुदाय इसे लेकर प्रदर्शन कर रहा है। मंगलवार को इसे लेकर फिर से बवाल किया गया।

    कालियागंज पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शनकारियों न पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके और आगजनी भी की गई। यहां तक की थाने में आग तक लगा दी गई। ऐसा आरोप भी लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से बंदूक भी छीन ली, इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शकारियों पर लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।