Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्‍तर दिनाजपुर के चोपड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से दो स्‍कूली छात्राओं की मौत

    By Sumita JaiswalEdited By:
    Updated: Tue, 06 Sep 2022 11:49 AM (IST)

    शिक्षक दिवस कार्यक्रम के बाद घर लौट रही रही दो स्‍कूली छात्राएं की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना सोमवार दोपहर उत्तर दिनाजपुर जिले के चोप ...और पढ़ें

    दुर्घटना के बाद मौके पर जुटीं ग्रामीणों की भीड़। जागरण फोटो।
    दुर्घटना के बाद मौके पर जुटीं ग्रामीणों की भीड़। जागरण फोटो।

    चोपड़ा (उत्‍तर दिनाजपुर), जागरण संवाददाता। शिक्षक दिवस कार्यक्रम के बाद घर लौट रही रही दो स्‍कूली छात्राएं की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना सोमवार दोपहर उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा थाना क्षेत्र के धुमडांगी रेलवे स्टेशन से सटे इलाके में हुई ।  इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दोड़ गई है।  स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मृत दोनों छात्राओं का नाम आसिफा खातून और नूरशा खातून हैं।  ये दोनों छात्राएं स्थानीय मोहम्मद बक्स हाई स्कूल में क्रमश- 11वीं और 9वीं कक्षा में पढ़ रही थीं । ये दोनों चोपड़ा थाने के बामगाछ इलाके की रहने वाली थीं । दुर्घटना की खबर मिलते ही चोपड़ा थाने की पुलिस व रेलवे पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है।

    रेलवे अधिकारियों के मुताबिक डाउन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत हुई है। उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। हालांकि परिजनों ने पोस्‍टमॉर्टम नहीं कराने की इच्‍छा जताई है। इस घटना से हापतिगछ ग्राम पंचायत के बमगछ कथलबाड़ी इलाके में कोहराम मचा है।