Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    West Bengal: कंगारू कोर्ट लगा महिला के बाल काटे, प्रेमी का सिर मुंडवा कर पीटा

    Updated: Mon, 23 Sep 2024 11:46 PM (IST)

    West Bengal बंगाल में एक तरफ पूरे राज्य में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर से दरिंदगी के विरोध में आंदोलन चल रहा है वहीं दूसरी तरफ ...और पढ़ें

    घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस की नींद टूटी। (File Image)
    घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस की नींद टूटी। (File Image)

    HighLights

    1. बंगाल के उत्तर दिनाजपुर का मामला।
    2. वीडियो प्रसारित होने पर जागी पुलिस।

    जागरण संवाददाता, इस्लामपुर। बंगाल में महिलाओं के साथ बर्बरता की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य के जिस उत्तर दिनाजपुर जिले में कुछ महीने पहले एक तृणमूल नेता ने एक महिला की जमकर पिटाई की थी, उसी जिले में फिर से एक महिला के साथ बर्बरता हुई है।

    महिला के न केवल बाल काटे गए, बल्कि उसको एक खंबे से बांधकर रखा गया। उसके कथित प्रेमी का सिर मुंडवा दिया गया। उसकी पिटाई भी की गई। यह घटना तब हुई है, जब पूरे राज्य में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर से दरिंदगी के विरोध में आंदोलन चल रहा है।

    वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस

    इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस की नींद टूटी है। हालांकि, दैनिक जागरण वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाने के रुइया इलाके की है। कहा जा रहा है कि सालिसी सभा (कंगारू कोर्ट) में 'पंचों' ने इस प्रकार का बर्बर फैसला सुनाया।

    स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि गांव की रहने वाली एक शादीशुदा महिला को उसी गांव के एक युवक से प्यार हो गया। दोनों घर से भाग गए थे। ग्रामीण उन्हें पकड़ कर गांव ले आए और सालिसी सभा बुलाई। इसी में दोनों के बाल मुड़वाने के साथ खंबे में बांधकर रखने का फैसला सुनाया गया। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया।

    खबरें और भी

    पीड़िता का पति हिरासत में

    इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के साथ ही खलबली मच गई। पुलिस अधिकारी डेंडूप शेरपा ने कहा कि शिकायत मिली है। पुलिस ने पीड़िता के पति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।