Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amercia Firing: अमेरिका में शूटर ने बच्चों पर की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत; 22 राउंड गोलियों से थर्राई सिनसिनाटी

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 09:39 PM (IST)

    अमेरिका के सिनसिनाटी में एक बंदूकधारी ने बच्चों की भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बंदूकधारी ने किसी को संभलने का मौका नहीं दिया। हमले में 11 वर्षीय ब ...और पढ़ें

    अमेरिका में शूटर ने बच्चों पर की अंधाधुंध फायरिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    अमेरिका में शूटर ने बच्चों पर की अंधाधुंध फायरिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. एक पीड़ित अस्पताल में भर्ती
    2. असुरक्षित महसूस कर रहे स्थानीय निवासी

    एपी, सिनसिनाटी। अमेरिका के सिनसिनाटी में एक बंदूकधारी ने बच्चों की भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बंदूकधारी ने किसी को संभलने का मौका नहीं दिया। हमले में 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घटना शुक्रवार रात की है।

    पुलिस प्रमुख टेरी थीटगे ने कहा कि शुक्रवार रात 9:30 बजे से ठीक पहले एक सेडान कार में सवार व्यक्ति ने बच्चों की भीड़ पर एक के बाद एक 22 राउंड गोलियां चलाईं। हमले में चार बच्चे घायल हो गए। इनमें 12, 13 और 15 वर्ष आयु के तीन लड़के और एक 15 साल की लड़की शामिल है। हमले में 53 वर्षीय महिला भी घायल हो गई।

    एक पीड़ित अस्पताल में भर्ती

    वहीं, एक पीड़ित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मेयर आफताब पुरेवल ने गोलीबारी को दुखद और अकल्पनीय बताया है। उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले इस हमले से सदमे में हैं। शनिवार और रविवार की सुबह लोग खिड़कियां खोलकर एक-दूसरे के प्रति समर्थन जता रहे थे, लेकिन वे बाहर निकले में सावधानी बरत रहे थे।

    असुरक्षित महसूस कर रहे स्थानीय निवासी

    मेयर ने कहा कि माता-पिता और जिन बच्चों से हमने बात की है वे अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। वहीं, थीटगे ने कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि गोलीबारी अप्रत्याशित थी या लक्षित। उन्होंने जांच के अन्य पहलुओं पर चर्चा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार है उसे हम ढूंढ लेंगे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: UAE: 27 एकड़ में फैला है दुबई का पहला हिंदू मंदिर, कारीगरी में दिखती है रामायण, महाभारत और हिंदू धर्मग्रंथों की झलक