यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
US China Tension: अल्पसंख्यकों पर अत्याचार से अमेरिका नाराज, तीन चीनी कंपनियों से आयात करने पर लगाई रोक
US China Tension अमेरिका ने रविवार को आयोजित मानवाधिकार दिवस के अवसर पर अफगानिस्तान चीन और ईरान जैसे कुछ देशों के दर्जनों पर मानवाधिकार हनन के आरोप मे ...और पढ़ें

रायटर, वाशिंगटन। अमेरिका ने रविवार को आयोजित मानवाधिकार दिवस के अवसर पर अफगानिस्तान, चीन और ईरान जैसे कुछ देशों के दर्जनों पर मानवाधिकार हनन के आरोप में प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही अमेरिका ने उइगर मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करने पर तीन चीनी कंपनियों से भी आयात करने पर रोक लगा दी है।
इन चीनी कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध
अमेरिका ने चीन की तीन प्रमुख कंपनियों कोफको शुगर होल्डिंग, शिजुआन जिंगवेदा टेक्नालिजी ग्रुप और एनहुई शिन्या से आयात पर रोक लगा दी है। श्रम कानूनों की अनदेखी के चलते चीनी उत्पादक कंपनी से लेकर धागा बनाने वाली कंपनी तक को प्रतिबंधित किया गया है। इन तीन कंपनियों पर रोक लगाने के बाद से अमेरिका ने अब तक कुल 30 चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
यह भी पढ़ेंः वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर The Washington Post के पत्रकारों ने की एक दिन की हड़ताल
नौ देशों के बीस से अधिक लोगों पर प्रतिबंध
इसके अलावा, अमेरिकी वित्त विभाग ने शुक्रवार को मानवाधिकार हनन के आरोप में नौ देशों के बीस से अधिक लोगों पर प्रतिबंध लगाया है। इस बीच अमेरिकी विदेश विभाग ने रूस, इंडोनेशिया और चीन पर वीजा प्रतिबंध लगाया है। अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के दमन पर तालिबान और चीन के शिनजियांग प्रांत में मानवाधिकार हनन की शिकायतों के चलते दो चीनी अधिकारियों पर भी प्रतिबंध लगा है।