Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    America: सिरफिरे पूर्व अमेरिकी पुलिसकर्मी ने की बार में की ताबड़तोड़ फायरिंग, पत्नी समेत 3 की मौत, 6 घायल

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 09:24 AM (IST)

    अमेरिका के लॉस एंजिलिस में तलाक से परेशान पूर्व पुलिसकर्मी ने बार में पत्नी समेत अन्य लोगों पर गोलियां बरसा दीं जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। अपनी असफ ...और पढ़ें

    अमेरिका में इस साल गोलीबारी की अब तक लगभग 500 घटनाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    अमेरिका में इस साल गोलीबारी की अब तक लगभग 500 घटनाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. कोई चर्चा नहीं बार में बैठी पत्नी पर तुरंत चलाई गोली
    2. अमेरिका में इस साल गोलीबारी की अब तक लगभग 500 घटनाएं
    3. गोलीबारी की हिंसा में देश में 12,000 से अधिक लोग मारे गए हैं

    लॉस एंजिलिस, एजेंसी। अमेरिका के लॉस एंजिलिस में तलाक से परेशान पूर्व पुलिसकर्मी ने बार में पत्नी समेत अन्य लोगों पर गोलियां बरसा दीं, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। अपनी असफल शादी से परेशान एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ने दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक बार में इस घटना को अंजाम दिया। इस गोलीबारी में तीन की मौत के अलावा छह लोग घायल भी हुए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हमलावर को मार गिराया। हमलावर की पहचान 59 साल के जॉन स्नोलिंग के रूप में की गई।

    हालांकि, बुधवार रात को हुई गोलीबारी में पत्नी बच गई। अमेरिका में इस घटना के साथ गोलीबारी की इस साल अब तक लगभग 500 घटनाएं हुई हैं। ऑरेंज काउंटी अभियोजक टॉड स्पिट्जर ने कहा कि पुलिस विभाग में 30 सीलों तक नौकरी करने वाले जॉन स्नोलिंग अपनी पत्नी मैरी की तलाश में एक बार में गए।

    कोई चर्चा नहीं पत्नी पर तुरंत चलाई गोली

    ऑरेंज काउंटी शेरिफ डॉन बार्न्स ने संवाददाताओं से कहा, "वह सीधे पत्नी के पास गया, उससे कोई चर्चा या बातचीत नहीं की और उसने तुरंत गोली चला दी। गोली लगने से पत्नी घायल हो गई।" इसके बाद उसने अपनी पत्नी के साथ बैठी एक अन्य महिला और दो पुरुषों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा उसने छह अन्य लोगों को घायल कर दिया। घायलों में से दो की हालत गंभीर है।

    दोस्त ने बताई आखों देखी

    गोलीबारी कुक कॉर्नर नाम के बार में हुई, जो बाइकर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। बार में मैरी स्नोलिंग (पत्नी) के साथ मौजूद एक दोस्त बेट्टी फ्रुइचांटी ने स्थानीय टीवी स्टेशन एनबीसी4 को बताया कि शूटर अपनी पत्नी के पीछे गया था। "वह हर जगह गोली चला रहा था। वह अलग-अलग टेबलों पर गया और अलग-अलग टेबलों पर बैठे लोगों पर गोली चलाई।"

    खबरें और भी

    फ्रुइचांटी ने कहा, मैरी डाउलिंग दोस्तों के साथ रह रही थी और उनके पति उनके तलाक के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहा था। लॉस एंजिल्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्नोलिंग्स ने दिसंबर में तलाक की कार्यवाही शुरू की। बता दें कि अमेरिका में लोगों की जनसंख्या से ज्यादा बंदूकें मौजूद हैं। एक गैर-सरकारी समूह गन वायलेंस आर्काइव (जीवीए) के अनुसार, इस साल गोलीबारी की हिंसा में देश में 12,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।