Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    US: अमेरिका ने गर्भवती महिलाओं के लिए वैक्सीन को दी मंजूरी, शिशुओं को गंभीर बीमारी से बचाएगा

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 05:35 AM (IST)

    US Pregnant Women अमेरिका ने सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए एक टीके को मंजूरी दे दी है। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका गर्भवती महि ...और पढ़ें

    US: अमेरिका ने गर्भवती महिलाओं के लिए वैक्सीन को दी मंजूरी (फाइल फोटो)
    US: अमेरिका ने गर्भवती महिलाओं के लिए वैक्सीन को दी मंजूरी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. गर्भवती महिलाओं के लिए अमेरिका ने दी मंजूरी।
    2. वैक्सीन को मंजूरी देने वाला पहले देश बना अमेरिका।
    3. शिशुओं में आरएसवी की होगी रोकथाम।

    वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका ने सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए टीके को मंजूरी दे दी है। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका गर्भवती महिलाओं के लिए वैक्सीन को मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया है।

    शिशुओं में आरएसवी की होगी रोकथाम

    बता दें कि यह टीका शिशुओं में रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस (आरएसवी) के कारण होने वाली गंभीर बीमारी से बचाएगा। अमेरिका पहला देश है, जिसने गर्भवती महिलाओं के लिए इस तरह के कदम को उठाया है।

    आरएसवी क्या है?

    आरएसवी का मतलब रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस है। यह सामान्य श्वसन वायरस आमतौर पर बुखार, बहती नाक, खांसी, भूख में कमी और घरघराहट जैसे लक्षणों के साथ हल्की सर्दी का कारण बनता है। वयस्क आरएसवी से संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर कुछ दिनों में ठीक हो जाते हैं। हालांकि, छोटे शिशुओं में आरएसवी निमोनिया या ब्रोंकियोलाइटिस जैसी अधिक गंभीर श्वसन संबंधी बीमारियों का कारण बन सकता है।