Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BBC IT Survey: BBC दफ्तर में आज भी जारी है IT सर्वे, अमेरिका बोला- 'अभी नहीं दे सकते कोई बयान'

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 15 Feb 2023 09:13 AM (GMT+05:30)

    BBC IT Survey अमेरिका ने आयकर विभाग द्वारा बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यालयों में जारी सर्वे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंगलवार को कहा है ...और पढ़ें

    BBC IT Survey: BBC दफ्तर में आयकर की तलाशी पर क्या बोला अमेरिका (फाइल फोटो)
    BBC IT Survey: BBC दफ्तर में आयकर की तलाशी पर क्या बोला अमेरिका (फाइल फोटो)

    वाशिंगटन, एजेंसी। आयकर विभाग द्वारा बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यालयों में मंगलवार सुबह से शुरू हुआ आयकर सर्वेक्षण आज भी जारी है। आयकर विभाग का यह 'सर्वेक्षण' 2002 के गुजरात दंगों पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के बाद सामने आया है। इस बीच अमेरिका ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंगलवार को कहा है कि उसे भारतीय कर अधिकारियों द्वारा दिल्ली में बीबीसी कार्यालय में कराये गये सर्वेक्षण अभियान की जानकारी है, लेकिन वह अभी निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं।

    आयकर सर्वेक्षण पर बोला अमेरिका

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि हम भारतीय कर अधिकारियों द्वारा दिल्ली में बीबीसी के कार्यालयों की कार्रवाई से अवगत हैं। इस सर्वे के विवरण के लिए आपको भारतीय अधिकारियों के पास जाने की आवश्यकता है। नेड प्राइस ने कहा मैं इस कार्रवाई पर सिर्फ यही कहूंगा, यह सामान्य मुद्दा है। इस बीच आयकर अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभियान कर चोरी की जांच का हिस्सा है।

    'दुनिया भर में स्वतंत्र प्रेस के महत्व का समर्थन करता है US'

    नेड प्राइस ने आगे कहा कि हम दुनिया भर में स्वतंत्र प्रेस के महत्व का समर्थन करते हैं। हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और धर्म या विश्वास की स्वतंत्रता के महत्व को मानव अधिकारों के रूप में रेखांकित करते हैं, जो दुनिया भर में लोकतंत्र को मजबूत करने में योगदान देते हैं। इसने इस देश में लोकतंत्र को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि इसने भारत के लोकतंत्र को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि ये सार्वभौमिक अधिकार दुनिया भर में लोकतंत्रों का आधार हैं।

    मैं सिर्फ निर्णय देने की स्थिति में नहीं हूं- नेड प्राइस

    यह पूछे जाने पर कि क्या यह कार्रवाई लोकतंत्र की कुछ भावना या मूल्य के खिलाफ की गई। इस पर नेड प्राइस ने कहा मैं नहीं कह सकता। हम इन खोजों के तथ्यों के बारे में जानते हैं, लेकिन मैं सिर्फ निर्णय देने की स्थिति में नहीं हूं। बता दें कि आयकर विभाग ने मंगलवार को ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों में सर्वे किया है, जो अभी भी जारी है।

    खबरें और भी

    आयकर विभाग देगा सर्वेक्षण की पूरी जानकारी, BBC ऑफिस में हुए सर्वे पर बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

    BBC के दिल्ली-मुंबई दफ्तर पर आयकर विभाग की तलाशी, कांग्रेस बोली- अघोषित आपातकाल