विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाउती विद्रोहियों को फिर वैश्विक आतंकियों के तौर पर सूचीबद्ध करने की तैयारी में अमेरिका: रिपोर्ट

By Agency Edited By: Amit Singh
Published: Wed, 17 Jan 2024 06:37 AM (IST)

अमेरिकी सेना ने लाल सागर में समुद्री जहाजों की यात्रा को बाधित करने वाले विद्रोही समूह के हमलों के जवाब ...और पढ़ें

हाउती विद्रोहियों को वैश्विक आतंकी घोषित करेगा अमेरिका
हाउती विद्रोहियों को वैश्विक आतंकी घोषित करेगा अमेरिका

रायटर, वाशिंगटन। अमेरिका एक बार फिर यमन के हाउती विद्रोहियों को वैश्विक आतंकियों के तौर पर सूचीबद्ध करने की तैयारी कर रहा है। समाचार एजेंसी रायटर को एक अमेरिकी अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बाइडन प्रशासन हाउती विद्रोहियों को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए एक योजना की घोषणा कर सकता है।

पिछले बीते कई दिनों के दौरान अमेरिकी सेना ने लाल सागर में समुद्री जहाजों की यात्रा को बाधित करने वाले विद्रोही समूह के हमलों के जवाब में देश के हाउती विद्रोहियों द्वारा नियंत्रित ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दाग कर हमला किया था। अमेरिकी और ब्रिटिश हमलों के विरोध में हाउती विद्रोहियों ने इसके गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान में ईरान की एयरस्ट्राइक से 2 बच्चों की मौत, पाकिस्तान ने दी परिणाम भुगतने की चेतावनी

वहीं, बीते शुक्रवार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने विद्रोही समूह को आतंकवादी समूह करार दिया था। जिसके बाद हाउती विद्रोहियों ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी जारी की थी।

अमेरिका ने फिर किए हमले

अमेरिका ने मंगलवार को एक बार फिर हाउती विद्रोहियों के हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। अमेरिका द्वारा यह कार्रवाई हाउती विद्रोहियों द्वारा दक्षिणी लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन में मिसाइलें दागने के बाद की गई है। विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिका द्वारा की गई यह तीसरी जवाबी कार्रवाई है। अमेरिकी सेना की ओर से साझा किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया है कि अमेरिका ने एक बार फिर हाउती विद्रोहियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है। हमले में किसी भी तरह की जनहानी की सूचना नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: ईरान ने उत्तरी इराक व सीरिया में किए हमले, इरबिल में मोसाद के मुख्यालय पर साधा निशाना; चार नागरिकों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।