Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में विवेक रामास्वामी दूसरे स्थान पर पहुंचे, पहले नंबर पर ट्रंप

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 11:10 AM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी अब दूसरे स्थान पर चल रहे हैं जबकि पहले स्थान पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाड ट ...और पढ़ें

    रामास्वामी को 13 प्रतिशत लोगों का समर्थन (फाइल फोटो)
    रामास्वामी को 13 प्रतिशत लोगों का समर्थन (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. रॉन डेसेंटिस की लोकप्रियता लगातार नीचे खिसक रही है
    2. रामास्वामी को 13 प्रतिशत लोगों का समर्थन

    वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी अब दूसरे स्थान पर चल रहे हैं, जबकि पहले स्थान पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाड ट्रंप चल रहे हैं। सीएनएन के सर्वे सर्वेक्षण के मुताबिक, कभी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुख्य प्रतिद्वंद्वी रहे फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस विवेक रामास्वामी से अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों में पीछे चल रहे हैं।

    सीएनएन/न्यू हैम्पशायर विश्वविद्यालय के सर्वे के मुताबिक, ट्रंप देश के पहले जीओपी प्राथमिक वोटरों के 39 प्रतिशत की पहली पसंद बने हुए हैं। समाचार चैनल ने बताया, "यह राष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रदर्शन से थोड़ा पीछे है, जहां रिपब्लिकन प्राथमिक वोटिंग में नियमित रूप से ट्रंप को बहुमत का समर्थन मिलता है।"

    रॉन डेसेंटिस की लोकप्रियता लगातार नीचे खिसक रही है

    हैरानी की बात यह है कि रॉन डेसेंटिस लगातार नीचे खिसक रहे हैं। वह दो भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवारों उद्यमी विवेक रामास्वामी और दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली से पीछे चल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में रामास्वामी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

    रामास्वामी को 13 प्रतिशत लोगों का समर्थन

    सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, रामास्वामी 13 प्रतिशत समर्थन के साथ ट्रंप के बाद दूसरे स्थान पर हैं, उनके बाद 12 प्रतिशत समर्थन के साथ निक्की हेली और 11 प्रतिशत समर्थन के साथ न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी हैं। जनमत सर्वेक्षण में कहा गया है, "रॉन डेसेंटिस की लोकप्रियता में गिरावट नरमपंथियों के बीच भारी गिरावट की वजह से हुई है, जो जुलाई में उनके समर्थन में 26 प्रतिशत से घटकर अब 6 प्रतिशत हो गई है। रूढ़िवादियों के बीच वह उनकी लोकप्रियता में 8 अंक की गिरावट आई है।"

    खबरें और भी

    सीएनएन के सर्वे में कहा गया है, विवेक रामास्वामी की लोकप्रियता में वृद्धि उन लोगों के बीच ज्यादा है जो पंजीकृत रिपब्लिकन नहीं हैं। जुलाई के बाद से उनकी इस ग्रुप में 16 अंक की बढ़ोतरी हुई है और युवा संभावित मतदाताओं के बीच रामास्वामी 28 अंकों की बढ़ोतरी हुई है।

    ये भी पढ़ें: Jakarta Explosion: जकार्ता के अस्पताल में हुआ विस्फोट, बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद; पुलिस कर रही जांच