Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    America: मध्यावधि चुनाव को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का भाषण, कहा- हम जीत रहे हैं

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Tue, 25 Oct 2022 08:04 AM (IST)

    America में 8 नवंबर को मध्यावधि चुनाव होने वाले हैं। यह चुनाव एक तरीके से जो बाइडेन के काम का रेफ्रेंडम होगा। सोमवार को जो बाइडेन ने भाषण दिया जिसमें ...और पढ़ें

    America: मध्यावधि चुनाव को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का भाषण
    America: मध्यावधि चुनाव को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का भाषण

    वाशिंगटन, एपी। Mid-Term Polls in USA। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव होने वाले है। यह चुनाव एक तरीके से जो बाइडेन के काम का रेफ्रेंडम होगा। ऐसे में बाइडेन के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण साबित होने वाला है। अमेरिका के इस मध्यावधि चुनाव पर न केवल यूएस के लोगों की बल्कि, दुनिया के दूसरे देशों की भी निगाहें टिकी हुई हैं।

    जो बाइडन ने क्या कहा

    मध्यावधि चुनावों में जीत के लिए रिपब्लिकन पार्टी काफी ज्यादा आश्वस्त नजर आ रही है। इसी बीच राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को डेमोक्रेटिक पार्टी मुख्यालय में एक भाषण में चुनावों को खारिज करते हुए कहा कि "एक और बदलाव" के लिए अभी भी समय है जो उनकी पार्टी की मदद करेगा। उन्होंने कहा कि "अगर हम लोगों को वोट देने के लिए बाहर निकालते हैं, तो हम जीत जाते हैं,"। जो बाइडेन अपने भाषणों के जरिए रिपब्लिकन पार्टी को घेरने की कोशिश कर रहे थे।

    Rishi Sunak: ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर भारत-पाकिस्तान दोनों को गर्व महसूस करने का दिन

    जो बाइडेन ने यूएस के लोगों को किया आगाह

    जो बाइडेन ने आगाह करते हुए कहा कि अगर रिपब्लिकन 8 नवंबर के चुनावों में अमेरिकी कांग्रेस के एक या दोनों सदनों पर नियंत्रण हासिल करते हैं तो यूक्रेन को अमेरिका मदद नहीं कर सकेगा और रूस फिर से युद्ध में हावी हो जाएगा।

    बाइडेन ने कहा कि अगर भविष्य में यूक्रेन को अमेरिकी सहायता की जरूरत पड़ती है तो यूक्रेन खतरे में आ जाएगा, क्योंकि रिपब्लिकन ने सहायता करने से मना कर दिया है। बाइडन ने पिट्सबर्ग में एक सैंडविच की दुकान पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि मैं चिंतित हूं कि अगर रिपब्लिकन जीतते हैं तो यह इस युद्ध में आगे क्या होगा।

    खबरें और भी

    ब्रिटेन में ऋषि सुनक के अगले प्रधानमंत्री बनने पर बोले जो बाइडन- अश्वेत का पीएम बनना एक मील के पत्थर जैसा

    चुनाव से पहले बाइडेन का बड़ा कदम

    अमेरिका में बाइडन सरकार ने मध्यावधि चुनाव के पहले बड़ा कदम उठाया। इस क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने डेमोक्रेटिक पार्टी के ऐतिहासिक जलवायु परिवर्तन व स्वास्थ्य देखभाल विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिया।

    इस कानून में स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी विस्तार तथा दवा की कीमत व महंगाई कम करने के प्रविधान शामिल हैं। बाइडन मध्यावधि चुनाव से पहले मतदाताओं को यह जताना चाहते हैं कि डेमोक्रेटिक पार्टी उनके साथ खड़ी है। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में तीन महीने से भी कम समय बचा है।

    US Shooting: अमेरिका के मिसौरी में सेंट लुइस हाई स्कूल में गोलीबारी से 2 की मौत, हमलावर को पुलिस ने किया ढेर