विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भविष्य में ऐसे कदम उठाने से नहीं हिचकिचाएंगे', रूस और उत्तर कोरिया पर अमेरिका लगा सकता है प्रतिबंध!

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Tue, 01 Aug 2023 06:09 AM (IST)

अमेरिका ने सोमवार को उत्तर कोरिया और रूस को लेकर कड़ी चेतावनी दी। अमेरिका ने कहा कि वह आवश्यकता पड़ने ...और पढ़ें

रूस और उत्तर कोरिया पर अमेरिका लगा सकता है प्रतिबंध!
रूस और उत्तर कोरिया पर अमेरिका लगा सकता है प्रतिबंध!

HighLights

  1. अमेरिका ने रूस और उत्तर कोरिया को दी धमकी।
  2. रूसी रक्षा मंत्री ने उत्तर कोरिया की यात्रा की थी।
  3. रूसी रक्षा मंत्री की उत्तर कोरिया की यात्रा से अमेरिका नाराज।

वाशिंगटन, एएनआई। अमेरिका ने सोमवार को उत्तर कोरिया और रूस को लेकर कड़ी चेतावनी दी। अमेरिका ने कहा कि वह आवश्यकता पड़ने पर उत्तर कोरिया और रूस पर प्रतिबंध लगाने में संकोच नहीं करेगा। वाशिंगटन ने कहा कि वह ऐसा पहले भी कई बार कर चुके हैं।

रूसी रक्षा मंत्री ने की थी उत्तर कोरिया की यात्रा

बता दें कि हाल ही में रूसी रक्षा मंत्री ने उत्तर कोरिया की यात्रा की थी। इस यात्रा पर अमेरिका ने नाराजगी जताई है और प्रतिबंध लगाने को लेकर बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने ये टिप्पणी की है।

मैथ्यू मिलर ने कहा

मैं अधिक विस्तार से बात नहीं करने जा रहा हूं, लेकिन इतना कहूंगा कि हमने पहले भी विभिन्न गतिविधियों के लिए उत्तर कोरिया पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। हमने रूस की सहायता करने के लिए दुनिया भर में कई संस्थाओं और व्यक्तियों पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।

अमेरिका ने जताई नाराजगी

मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम प्रतिबंध लगा सकते हैं और भविष्य में ऐसा करने में संकोच नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि रूस और उत्तर कोरिया के संबंध से दुनिया पर किसी तरह का साकारात्मक असर नहीं पड़ा है। बता दें कि रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने पिछले सप्ताह उत्तर कोरिया का दौरा किया था।

मैथ्यू मिलर ने कहा कि जाहिर तौर पर, कुछ समय से उन दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंध रहे हैं। जब यह दुनिया की सुरक्षा बढ़ाने के लिए वास्तव में उपयोगी नहीं रहा है, तो मैं इस बैठक के परिणामस्वरूप इसमें बदलाव की उम्मीद नहीं करूंगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।