Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए', खालिस्तान समर्थक पन्नू की कथित हत्या की साजिश पर भारत से बोला अमेरिका

    By AgencyEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 06:21 AM (IST)

    राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि मामले की सक्रिय जांच चल रही है। हमें खुशी है कि हमारे भारतीय समकक्ष इसे गंभीरता से ले रहे हैं और ऐसा क ...और पढ़ें

    खालिस्तान समर्थक पन्नू की कथित हत्या की साजिश पर भारत से अमेरिका ने किया आग्रह (फाइल फोटो)
    खालिस्तान समर्थक पन्नू की कथित हत्या की साजिश पर भारत से अमेरिका ने किया आग्रह (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. अमेरिका ने पन्नू मामले में की टिप्पणी
    2. अमेरिकी नागरिक है पन्नू

    एएनआई, वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस ने भारत से खालिस्तानी आतंकवादी जो कि अमेरिकी नागरिक है, की हत्या की साजिश के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने का आग्रह किया।

    राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने व्हाइट हाउस संवाददाता सम्मेलन में कहा कि-

    भारत अमेरिका का एक रणनीतिक साझेदार है। हम उस रणनीतिक साझेदारी को गहरा कर रहे हैं। हम प्रशांत क्षेत्र में क्वाड के सदस्य हैं। हम भारत के साथ कई मुद्दों पर भाग लेते हैं और हम इसे निर्बाध रूप से जारी रखना चाहते हैं। साथ ही, हम निश्चित रूप से इन आरोपों की गंभीरता को पहचानते हैं। 

    भारतीय समकक्ष इसे गंभीरता से ले रहे हैं...

    किर्बी उस सवाल का जवाब दे रहे थे कि कथित साजिश का द्विपक्षीय भारत-अमेरिका संबंधों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि, हम चाहते हैं कि इसकी पूरी जांच हो और जिम्मेदार लोगों को उचित रूप से जवाबदेह ठहराया जाए। इसकी सक्रिय जांच चल रही है।

    हमें खुशी है कि हमारे भारतीय समकक्ष इसे गंभीरता से ले रहे हैं और ऐसा कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि इन हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को पूरी तरह से जवाबदेह ठहराया जाए। जांच जारी है। फिलहाल मैं इस पर इतना ही बोलना चाहूंगा।

    यह भी पढ़ेंः गाजा में अधिक सहायता को लेकर Joe Biden ने नेतन्याहू और जॉर्डन किंग से की बात... इजरायल-यूक्रेन को सैन्य मदद पर विचार कर रहा US