यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमेरिका ने रूस को यूक्रेन में परमाणु हथियार इस्तेमाल न करने की दी चेतावनी, कहा- भुगतने पड़ेंगे दुष्परिणाम
वार्ता में बर्न्स ने कहा कि यूक्रेन में रूस ने परमाणु हथियार का इस्तेमाल किया तो उसके गंभीर दुष्परिणाम होंगे। वार्ता से पहले ही बर्न्स ने स्पष्ट कर ...और पढ़ें

वाशिंगटन, रायटर। यूक्रेन युद्ध के बीच पहली बार अमेरिका और रूस के बीच उच्चस्तरीय वार्ता हुई है। सोमवार को यह वार्ता तुर्किये की राजधानी अंकारा में अमेरिका खुफिया संगठन सीआइए के प्रमुख विलियम बर्न्स और रूसी खुफिया संगठन की विदेश शाखा के प्रमुख सर्गेई नरीश्किन के बीच हुई। वार्ता में बर्न्स ने कहा कि यूक्रेन में रूस ने परमाणु हथियार का इस्तेमाल किया तो उसके गंभीर दुष्परिणाम होंगे। वार्ता से पहले ही बर्न्स ने स्पष्ट कर दिया था कि वह यूक्रेन में जारी युद्ध को खत्म कराने के लिए किसी समझौते पर वार्ता नहीं करेंगे।

फरवरी, 2022 को रूस ने यूक्रेन पर किया था हमला
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता के अनुसार बर्न्स ने यूक्रेन युद्ध के चलते बढ़ रहे तनाव से रणनीतिक अस्थिरता के खतरे के प्रति रूसी समकक्ष को आगाह किया। बर्न्स ने रूस में कैद अमेरिकी नागरिकों के संबंध में भी चर्चा की और उनकी रिहाई के लिए अनुरोध किया। प्रवक्ता ने बताया कि इस वार्ता के विषय में यूक्रेन को जानकारी दे दी गई थी। हम पूर्ववत सैद्धांतिक रूप में यूक्रेन के हितों के साथ हैं।
.jpg)
उल्लेखनीय है कि बर्न्स पूर्व में रूस में अमेरिका के राजदूत रह चुके हैं। यूक्रेन सीमा पर रूसी सेना के जमावड़े बीच राष्ट्रपति जो बाइडन ने 2021 के अंत में उन्हें रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलने के लिए मास्को भी भेजा था। वहां पर उन्होंने युद्ध के खतरों के बारे में बताया था।
Video: Russia Ukraine War: पीछे हटा Russia, Kherson में वापस पहुंची Ukraine Army. कैसे हुआ ये चमत्कार?
लेकिन उसका कोई लाभ नहीं हुआ और 24 फरवरी, 2022 को रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था। युद्ध के दौरान रूस और अमेरिका के बीच इस उच्चस्तरीय संपर्क पर रूसी राष्ट्रपति के क्रेमलिन कार्यालय ने अभी कुछ नहीं कहा है। सोमवार दिन में इस मुलाकात की क्रेमलिन ने न पुष्टि की थी और न ही इससे इनकार किया था।