Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डॉक्टर है या हैवान! चेकअप के बहाने महिलाओं और पुरुषों का यौन शोषण, कोर्ट पहुंचे 200 से ज्यादा पीड़ित

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Tue, 09 Apr 2024 12:09 PM (IST)

    डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता हैक्योंकि भगवान की तरह ही वह मरीज को नया जीवन देता है। लेकिन क्या हो जब एक डॉक्टर के पास आप इलाज के लिए जाएं और ...और पढ़ें

    बोस्टन में डॉक्टर ने की 200 से अधिक महिलाओं और पुरुषों के साथ शोषण (प्रतीकात्मक फोटो)
    बोस्टन में डॉक्टर ने की 200 से अधिक महिलाओं और पुरुषों के साथ शोषण (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. साल 2010 से कर रहा था मरीजों का यौन शोषण
    2. 200 से अधिक महिलाओं और पुरुषों को बनाया अपना शिकार
    3. हड्डियों का था डॉक्टर और करता था किसी और अंग का इलाज

    एपी, बोस्टन। डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है, क्योंकि भगवान की तरह ही वह मरीज को नया जीवन देता है। डॉक्टर के पास जाकर हम बिना झिझक के उनसे अपने बीमारी को लेकर चर्चा करते हैं। गुप्त से गुप्त रोग खुलकर उनको बताया जाता है। क्योंकि डॉक्टर के पास जाते ही हमें विश्वास होता है कि हम बचा लिए जाएंगे। लेकिन, क्या हो जब एक डॉक्टर ही आपके लिए भगवान की जगह हैवान बन जाए।

    ऐसे ही एक हैवान डॉक्टर का मामला अमेरिका के बोस्टन से सामने आया है। जहां एक डॉक्टर ने 200 से अधिक महिलाओं और पुरुषों का इलाज के नाम पर यौन शोषण किया।  डॉ. डेरिक टॉड के पास कई महिला और पुरुष इलाज के लिए जाते थे। डॉक्टर टॉड एक रुमेटोलॉजिस्ट (जिनकी विशेषज्ञता में मांसपेशियों, जोड़ों और हड्डियों की सूजन की स्थिति का इलाज करना शामिल है) हैं। 

    महिला ने बताई अपनी आपबीती 

    37 वर्षीय न्यू हैम्पशायर की एक महिला ने डॉक्टर टॉड के बारे में अपना अनुभव बताते हुए कहती हैं कि पिछले साल ही जब अस्पताल ने टॉड के बारे में संपर्क किया, तो उन्हें एहसास हुआ कि डॉक्टर ने उनके साथ भी गलत किया है और डॉक्टर ने उनके साथ भी लिमिट क्रॉस की थी। उन्होंने कहा, जब में अपने रीड के हड्डियों का इलाज कराने डॉक्टर टॉड के पास गई थी तब  जैसे-जैसे टॉड आगे बढ़ा उसने आक्रामक तरीके से मेरे ब्रेस्ट को छुआ था। उन्होंने  कहा, जब डॉक्टर ने ऐसा किया तब ऐसा लग रहा था कि उसे कुछ ज्यादा ही आनंद आ रहा है।

    डॉक्टर टॉड पर पीड़ितों ने किया मुकदमा दर्ज 

    डॉक्टर टॉड ने 200 से अधिक महिलाओं और कई पुरुषों के साथ यौन शोषण किया। सभी पीड़ितों ने डॉक्टर टॉड को लेकर मैसाचुसेट्स के सफ़ोल्क सुपीरियर कोर्ट में एक संयुक्त मुकदमा दायर किया है। यह मुकदमा पिछले साल दायर किया गया था। इस मुकदमे में टॉड पर मरीजों पर अनावश्यक पेल्विक फ्लोर थेरेपी (Pelvic Floor Therapy), स्तन परीक्षण (Breast examinations), वृषण परीक्षण (Testicular Examinations) और मलाशय परीक्षण (Rectal Examinations) करने का आरोप लगाया गया है।

    खबरें और भी

    साल 2003 में डाॅक्टर पर हुई दो गुमनाम शिकायतें दर्ज

    ब्रिघम और महिला अस्पताल के पूर्व रुमेटोलॉजिस्ट ने साल 2010 में मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया था। वहीं, अप्रैल 2023 में ब्रिघम और विमेंस को टॉड के बारे में दो गुमनाम शिकायतें मिलीं और उन्होंने एक आंतरिक जांच शुरू की। टॉड को तब बताया गया कि वह बिना संरक्षक के किसी भी मरीज पर संवेदनशील परीक्षाएं नहीं कर सकता।

    यह भी पढ़ें- Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए दो बम धमाकें, एक पुलिसकर्मी समेत तीन की मौत; 20 घायल