Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Armed Attack In Mexico: मेक्सिको में अज्ञात हमलावरों ने पुलिस पर बोला हमला, 11 अधिकारियों की मौत

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 05:15 AM (IST)

    अमेरिका के मेक्सिको में सोमवार को अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने पुलिस के अधिकारियों पर हमला कर दिया जिसमें 11 की मौत हो गई। एक अधिकारी एलेजांद्रो हर्नांड ...और पढ़ें

    मेक्सिको में एक हमले में 11 अधिकारियों की मौत। प्रतीकात्मक फोटो।
    मेक्सिको में एक हमले में 11 अधिकारियों की मौत। प्रतीकात्मक फोटो।

    HighLights

    1. मेक्सिको में एक हमले में 11 अधिकारियों की मौत
    2. निगम पुलिस के 11 सदस्यों पर अज्ञात लोगों ने किया हमला

    एएफपी, मेक्सिको। अमेरिका के मेक्सिको में सोमवार को अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने पुलिस के अधिकारियों पर हमला कर दिया, जिसमें 11 की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएफपी ने एक अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अज्ञात हमलावरों ने दक्षिणी राज्य ग्युरेरो में कोयुका डे बेनिटेज की नगर पालिका में एक सुरक्षा गश्ती दल को निशाना बनाकर हमला किया।

    अज्ञात हमले में 11 पुलिस अधिकारियों की मौत

    एक अधिकारी एलेजांद्रो हर्नांडेज ने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक, निगम पुलिस के 11 सदस्यों पर अज्ञात लोगों ने हमला किया, जिसमें उनकी जान चली गई। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस के अधिकारियों पर यह हमला उस समय हुआ जब राज्य के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी काफिले में यात्रा कर रहे थे।

    अब तक 420,000 से अधिक लोगों की हुई हत्या

    मालूम हो कि मेक्सिको ड्रग कार्टेल संबंधी रक्तपात से त्रस्त है। यहां पर सरकार ने साल 2006 में नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेना को तैनात किया था। हालांकि सेना की तैनाती के बाद से अब तक यहां 420,000 से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है। ड्रग तस्करों और सुरक्षाबलों के बीच टकराव के कारण ग्युरेरो मेक्सिको के सबसे हिंसक क्षेत्रों में से एक बन गया है।