टाइम्स स्क्वायर पर चाकूबाजी का कोहराम: महिला ने दो लोगों को गोदा, बैंक ऑफ अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट की मौत
न्यूयॉर्क सिटी के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर में एक महिला ने दो लोगों पर बेतरतीब ढंग से चाकू से जानलेवा हमला ...और पढ़ें

न्यूयॉर्क में महिला ने बैंक ऑफ अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट की हत्या की
HighLights
चाकूबाज महिला हमलावर को न्यूयार्क पुलिस ने गोली मारी
टाइम्स स्क्वायर पर हुई वारदात में एक अन्य व्यक्ति घायल
एपी, न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क सिटी के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर में एक महिला ने दो लोगों पर बेतरतीब ढंग से चाकू से जानलेवा हमला किया।
इस हमले में बैंक आफ अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट एरिन पियासेंटी चाकू से हत्या कर दी गई। जबकि एक अन्य वृद्ध व्यक्ति घायल हो गया और फिर पुलिस ने हमलावर महिला को गोली मार दी जिससे उसकी भी मौत हो गई।
अमेरिकी बैंकिंग दिग्गज बीओए ने मंगलवार को रायटर को बताया, "हम अपनी 32 वर्षीय सहयोगी एरिन पियासेंटी के निधन से गहरे सदमे में हैं। वह एक मूल्यवान टीम सदस्य थीं, जिनकी बहुत याद आएगी।"
लिक्ंडइन के अनुसार वह व्यवसाय चयन के संभाग को संभालती थीं। बैंक आफ अमेरिका का मैनहट्टन कार्यालय टाइम्स स्क्वायर से कुछ ही दूरी पर वन ब्रायंट पार्क में स्थित है। बैंक के न्यूयार्क सिटी में अन्य स्थान भी हैं, जो अमेरिकी वित्तीय प्रणाली का दिल हैं। पियासेंटी को इस घटना में चाकू के घाव लगे और बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
न्यूयार्क पुलिस विभाग के अनुसार सोमवार को यह वारदात पुलिस विभाग के एक उप-स्टेशन के पास वन टाइम्स स्क्वायर के ठीक बाहर हुई। यह न्यूयार्क के सबसे अधिक पर्यटन और पुलिस द्वारा निगरानी किए जाने वाले स्थानों में से एक है।
पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि क्वींस की 49 वर्षीय महिला पैमेला सिस्नेरोस ने एक शापिंग बैग से दो चाकू निकाले और 68 वर्षीय पुरुष को पेट में चाकू मारा। इसके बाद उसने तेजी से मुड़कर 32 वर्षीय महिला बैंकर एरिन को भी पेट में चाकू मारा।
टाइम्स स्क्वायर जैसे स्थान के लिए यह असाधारण रूप से खतरनाक स्थिति थी। पुलिस जांच कर रही है। लेकिन आतंकवादी हमले का कोई सुबूत नहीं है। एनवाइपीडी ने 7वें एवेन्यू के एक हिस्से को बंद कर दिया और जनता को उस क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी।
पुलिस के अनुसार, दोनों को अस्पताल ले जाया गया। महिला की मौत हो गई और पुरुष की स्थिति स्थिर है। इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किए वीडियो में दिखाया गया कि 10 अधिकारी हाथ में दो बड़े किचन नाइफ पकड़ी महिला को चारों ओर से घेरे हुए हैं। ब
पुलिस आयुक्त जेसिका टिश ने बताया कि अधिकारियों ने महिला को कई मिनटों तक चाकू छोड़ने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने कहा, "मैं तुम दोनों को मारना चाहती हूं।"
इसके बाद दो अधिकारियों ने हमलावर महिला पर गोली चलाई। महिला जमीन पर गिर गई, जहां एक अधिकारी ने उसे हथकड़ी लगाई। बाद में हमलावर महिला की भी मौत हो गई।
