Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    US: इस्लाम विरोधी टिप्पणी को लेकर ओबामा के पूर्व सलाहकार के खिलाफ कार्रवाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 11:56 AM (IST)

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के पूर्व प्रशासनिक सलाहकार स्टुअर्ट सेल्डोविट्ज को इस्लाम विरोधी टिप्पणी करने पर नौकरी से निकाल दिया गया है। रि ...और पढ़ें

    US: इस्लाम विरोधी टिप्पणी को लेकर ओबामा के पूर्व सलाहकार के खिलाफ कार्रवाई (फोटो एएनआई)
    US: इस्लाम विरोधी टिप्पणी को लेकर ओबामा के पूर्व सलाहकार के खिलाफ कार्रवाई (फोटो एएनआई)

    HighLights

    1. बराक ओबामा के पूर्व सलाहकार ने दुकानदार पर की इस्लाम विरोधी टिप्पणी।
    2. वीडियो वायरल होने पर कंपनी ने नौकरी से निकाला।

    एएनआई, वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के पूर्व प्रशासनिक सलाहकार स्टुअर्ट सेल्डोविट्ज को इस्लाम विरोधी टिप्पणी करने पर नौकरी से निकाल दिया गया है।

    दुकानदार पर की थी अभद्र टिप्पणी

    समाचार एजेंसी एएनआई ने द हिल की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बराक ओबामा के पूर्व प्रशासनिक सलाहकार स्टुअर्ट सेल्डोविट्ज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह न्यूयॉर्क में हलाल सामान बेचने वाले दुकानदार पर अभद्र टिप्पणी करते हुए दिखाई दिए।

    बराक ओबामा के पूर्व प्रशासनिक सलाहकार का वीडियो वायरल

    रिपोर्ट के अनुसार, स्टुअर्ट सेल्डोविट्ज ने एक दुकानदार को गाली देते हुए आतंकवादी कहा। यहीं नहीं उन्होंने इजरायल-हमास युद्ध को लेकर अन्य टिप्पणियां भी की। उन्होंने कहा था कि चार हजार फलस्तीनी बच्चों का मरना पर्याप्त नहीं है। हालांकि, उनके इस बयान को दुकानदार ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद बराक ओबामा के पूर्व प्रशासनिक सलाहकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    स्टुअर्ट सेल्डोविट्ज को नौकरी से निकाला

    इस वीडियो के वायरल होने के बाद वॉशिंगटन डीसी में स्थित लॉबिंग फर्म गोथम गवर्नमेंट रिलेशंस ने स्टुअर्ट सेल्डोविट्ज के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने स्टुअर्ट सेल्डोविट्ज को नौकरी से निकाल दिया है। फर्म ने स्टुअर्ट सेल्डोविट्ज के बयान की निंदा की। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि गोथम गवर्नमेंट रिलेशंस ने स्टुअर्ट के साथ सभी संबंधों को तोड़ दिया है।

    यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: हमास के साथ सीजफायर के लिए क्यों तैयार हुआ इजरायल, इस डील के पीछे कौन? 10 बड़े अपडेट्स

    कौन हैं स्टुअर्ट सेल्डोविट्ज?

    बता दें कि स्टुअर्ट सेल्डोविट्ज 1999 से 2003 तक अमेरिकी विदेश विभाग के इजरायल और फलस्तीनी मामलों के कार्यालय में उप निदेशक थे। इसके अलावा उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद दक्षिण एशिया निदेशालय में कार्यवाहक निदेशक के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: एलन मस्क ने बढ़ाया मदद का हाथ, इजरायल और गाजा के अस्पतालों को दान किया जाएगा X का एड रेवेन्यू