Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Biden Jinping Meet: तनाव के बीच बाइडन-चिनफिंग की मुलाकात, अवैध फेंटेनाइल पर रोक और फिर से सैन्य वार्ता पर बनी सहमती

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 05:00 AM (IST)

    अमेरिका और चीन के अधिकारियों को बाइडन और चिनफिंग की मुलाकातों से बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं क्योंकि दोनों नेता ताइवान दक्षिण चीन सागरइजरायल-हमास यु ...और पढ़ें

    रिश्तों में तनावों के बीच बाइडन-चिनफिंग की भेंट।
    रिश्तों में तनावों के बीच बाइडन-चिनफिंग की भेंट।

    रॉयटर, सैन फ्रांसिस्को। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग बुधवार को एक-दूसरे से आमने-सामने मुलाकात की। इस दौरान दोनों ही देश अपने बिगड़ते रिश्ते को स्थिर करने और अवैध फेंटेनाइल से निपटने को लेकर सहमत हुए। इसके साथ ही दोनों देशों के नेताओं ने अपने सैन्य संचार को फिर से स्थापित करने पर भी हामी भरी। हालांकि, आर्थिक प्रतिस्पर्धा और वैश्विक सुरक्षा के खतरों पर दोनों के बीच अभी भी गहरे मतभेद हैं। 

    एक साथ बिताए चार घंटे

    इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने एक साथ चार घंटे बिताए। इस बीच दोनों नेता मीटिंग, दोपहर का भोजन और बगीचे में टहलते हुए नजर आए। बाइडेन से बातचीत के दौरान शी ने कहा, "दोनों देशों की सफलता के लिए दुनिया काफी बड़ी है।" वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ने शी चिनफिंग से कहा, 'मुझे लगता है कि यह सबसे जरूरी है कि हम एक-दूसरे को स्पष्ट रूप से समझें, बिना किसी गलतफहमी के। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रतिस्पर्धा संघर्ष में न बदल जाए।”

    दोनों देशों के बीच रहें है काफी मतभेद

    बता दें कि दोनों देशों के बीच व्यापक मतभेद रहे हैं। बाइडन और चिनफिंग मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंचे थे, यहां बुधवार को एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग सम्मेलन से इतर दोनों देशों के राष्ट्रध्यक्षों की मुलाकात हुई।

    यह भी पढ़ें: Air Pollution: डायबिटीज का जोखिम बढ़ा सकता है प्रदूषण, जानें किन तरीकों से किया जा सकता है बचाव

    खबरें और भी