अमेरिका में दीवाली पर अवकाश घोषित की मांग, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पेश किया गया विधेयक
कांग्रेसनल एशियन पैसिफिक अमेरिकन काकस की प्रमुख मेंग ने कहा कि दिवाली डे एक्ट अमेरिकियों को इस दिन के महत्व ...और पढ़ें

अमेरिका में दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने वाला विधेयक फिर से पेश
HighLights
इस विधेयक को पांच भारतीय सहित 19 सांसदों का समर्थन प्राप्त है
अगर विधेयक पास होता है तो देश की 12वीं संघीय छुट्टी बन जाएगी
एएनआई, वाशिंगटन। अमेरिकी सांसदों ने, महिला सांसद ग्रेस मेंग के नेतृत्व में, प्रतिनिधि सभा में एक विधेयक फिर से पेश किया है, जिसका उद्देश्य दिवाली को संघीय अवकाश घोषित करना है।
दीवाली दिवस अधिनियम को भारतीय मूल के प्रतिनिधियों राजा कृष्णमूर्ति, सुहास सुब्रमण्यम, श्री थानेदार, रो खन्ना और अमी बेरा सहित 19 सांसदों का समर्थन प्राप्त हुआ है।
कांग्रेसनल एशियन पैसिफिक अमेरिकन काकस की प्रमुख मेंग ने कहा, "दिवाली डे एक्ट अमेरिकियों को इस दिन के महत्व के बारे में जानने में मदद करेगा। मैं एक ऐसे अधिक समावेशी राष्ट्र के निर्माण के लिए काम करना जारी रखूंगी, जो अपने लोगों की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करता हो।"
यह कानून अमेरिकी कोड के टाइटल-5 की धारा 6103(ए) में संशोधन करेगा, जिसके तहत दीवाली डे को कानूनी सार्वजनिक छुट्टियों की सूची में शामिल किया जाएगा।
यह देश की 12वीं संघीय छुट्टी बन जाएगी। इसे समर्थन देने वालों में भारतीय-अमेरिकी के अलावा अन्य समर्थकों में नैनेट बैरागन, वेस्ली बेल, आंद्रे कार्सन, जूडी चू, सुजैन डेलबेने, जोश गाटहाइमर, टिमोथी कैनेडी, स्टीफन लिंच, डेबोरा रास, लतीफा साइमन, टॉम सुओजी, मार्क ताकानो, रशीदा त्लाइब और बानी वाटसन कोलमैन शामिल हैं।
मेंग ने कहा, "ऐसे समय में जब हिंदुओं और दक्षिण एशियाई लोगों के खिलाफ नफरत बढ़ रही है, दिवाली को संघीय अवकाश के रूप में मान्यता देना एक मजबूत संदेश देता है कि हिंदू, साथ ही सिख, जैन और बौद्ध, हमारे समाज के महत्वपूर्ण सदस्य हैं।"