Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रोनाल्डो पर 8338 करोड़ रुपये का केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Fri, 01 Dec 2023 05:16 AM (IST)

    पुर्तगाल के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर बिनांस एनएफटी के प्रचार करने को लेकर 8338 करोड़ रुपये (एक बिलियन डालर) का केस दर्ज किया गया है। फ्ल ...और पढ़ें

    रोनाल्डो ने विश्व कप से पहले, पिछले वर्ष नवंबर में बिनांस के साथ अपना पहला एनएफटी संग्रह लांच किया था।
    रोनाल्डो ने विश्व कप से पहले, पिछले वर्ष नवंबर में बिनांस के साथ अपना पहला एनएफटी संग्रह लांच किया था।

    एजेंसी, न्यूयार्क। पुर्तगाल के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर बिनांस एनएफटी के प्रचार करने को लेकर 8338 करोड़ रुपये (एक बिलियन डालर) का केस दर्ज किया गया है। फ्लोरिडा के दक्षिणी जिले में संघीय न्यायालय में सोमवार को दर्ज केस में आरोप लगाया गया है कि रोनाल्डो की ओर से किया गया बिनेंस का प्रचार भ्रामक और अवैध था। वादी ने दावा किया है कि रोनाल्डो जैसी 

    प्रसिद्ध हस्तियों के साथ बिनांस की साझेदारी ने उन्हें महंगे और असुरक्षित निवेश में धकेल दिया। रोनाल्डो के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बिनांस ने भी इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है। रोनाल्डो ने 2022 विश्व कप से पहले, पिछले वर्ष नवंबर में बिनांस के साथ अपना पहला एनएफटी संग्रह लांच किया था।