Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    charlie kirk: ताबूत में रखे पति के शव को एक टक देखती रहीं कर्क की पत्नी एरिका, अंतिम विदाई की कई तस्वीरें वायरल

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 02:00 AM (IST)

    ट्रंप के सहयोगी चार्ली कर्क की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में हत्या कर दी गई थी। वहीं पत्नी एरिका ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वह अपने पति ...और पढ़ें

    ताबूत में रखे पति के शव को एक टक देखती रहीं कर्क की पत्नी एरिका (फोटो- वीडियो ग्रैब)
    ताबूत में रखे पति के शव को एक टक देखती रहीं कर्क की पत्नी एरिका (फोटो- वीडियो ग्रैब)

    HighLights

    1. ट्रप के सहयोगी चार्ली किर्क की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में हत्या कर दी गई
    2. कर्क की पत्नी एरिका ने सोशल मीडिया पर चार्ली के अंतिम संस्कार की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए
    3. एरिका ने चार्ली की विरासत को संरक्षित करने की बात कही है

     डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ट्रंप के सहयोगी चार्ली कर्क की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में हत्या कर दी गई थी। वहीं, बेहद भावुक कर देने वाली तस्वीरें चार्ली कर्क की पत्नी एरिका ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह अपने पति के शव से लिपटी नजर आ रही हैं। एरिका ने अंतिम विदाई की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें वह रोती, सहलाती, चूमती और चार्ली का हाथ आखिरी बार पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं।

    संबोधन में बोलीं एरिका

    वहीं, एक संबोधन में एरिका ने कहा कि चार्ली अपने बच्चों से बहुत प्यार करते थे और मुझे पूरे दिल से प्यार करता था। अपने संबोधन के दौरान एरिका ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों को धन्यवाद भी दिया, जिन्होंने उनके पति के हत्यारों को पकड़ने में मदद की थी। वहीं, एरिका ने किर्क की हत्या करने वाले 31 साल के कार्यकर्ता को एक संदेश भी दिया। हालांकि, इस दौरान उन्होंने आरोपी टायलर रॉबिन्सन का नाम नहीं लिया।

    एरिका साल 2021 में चार्ली कर्क से शादी की थी

    एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, एरिका साल 2021 में चार्ली कर्क से शादी की थी। दोनों की एक तीन साल की बेटी और एक साल का बेटा है। एरिका ने कहा कि आपको इस बात का अंदाजा नहीं है कि आपने इस पत्नी के भीतर जो आग लगाई है। इस विधवा की चीखें दुनिया भर में युद्ध पुकार की तरह गूजेंगी।

    एरिका ने ट्रंप को किया धन्यवाद

    इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरे पति चार्ली कर्क राष्ट्रपति से काफी प्यार करते थे। ट्रंप से उन्होंने कहा कि आपने उनका बहुत अच्छा समर्थन किया है, जैसा उन्होंने आपके लिए किया था।

    खबरें और भी