Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    परमाणु नियंत्रण वार्ता आयोजित करने पर चीन और अमेरिका ने जताई रजामंदी, इस महीने जो बाइडन और शी जिनपिंग की होगी मुलाकात

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 04:53 AM (GMT+05:30)

    चीन और अमेरिका ने परमाणु नियंत्रण वार्ता आयोजित करने पर सहमति जताई है। नवंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सैन फ्रा ...और पढ़ें

    परमाणु नियंत्रण वार्ता आयोजित करने पर चीन और अमेरिका सहमत हुए।(फोटो सोर्स: जागरण)
    परमाणु नियंत्रण वार्ता आयोजित करने पर चीन और अमेरिका सहमत हुए।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. चीनी जासूसी गुब्बारे मामले की वजह से दोनों देशों के रिश्ते बिगड़े थे
    2. सैन फ्रांसिस्को में हो सकती है दोनों राजनेताओं की मुलाकात

    रॉयटर्स, वॉशिंगटनUS China Relation। अमेरिका के साथ परमाणु नियंत्रण वार्ता आयोजित करने पर चीन ने सहमति जता दी है। अगले हफ्ते यह वार्ता होगी। इस वार्ता का उद्देश्य अमेरिका, चीन और रूस के बीच खतरनाक तीन-तरफा हथियारों की दौड़ को रोकना है।

    हालांकि, इस वार्ता के जरिए परमाणु हथियारों को सीमित करने पर सहमति बनेगी या नहीं इस बात पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है। बता दें कि नवंबर महीने में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सैन फ्रांसिस्को में मुलाकात हो सकती है।

    चीनी जासूसी गुब्बारे मामले के बाद बिगड़े दोनों देशों के रिश्ते

    इस साल इसी साल फरवरी महीने में चीनी जासूसी गुब्बारे को अमेरिकी सेना ने अपने हवाई इलाके में घुसते समय गिरा दिया था। इस घटना के बाद दोनों देशों के रिश्तों में काफी खटास पैदा हो गई थी। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो पिछले कुछ समय से दोनों देश बातचीत के जरिए अपने रिश्तों के बेहतर बनाने की कोशिश में जुटे हैं।

    यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए जासूसी करने वाले शख्स पर चीन की कड़ी कार्रवाई, हर बार जानकारी देने पर मिलती थी भारी रकम

    खबरें और भी