UN में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी को रोक सकता है चीन, पूर्व अमेरिकी NSA बोल्टन ने जताया अंदेशा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जान बोल्टन ने कहा है कि चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की ...और पढ़ें

भारत की स्थायी सदस्यता पर चीन का अड़ियल रुख- जान बोल्टन (फाइल फोटो- ANI)
HighLights
जान बोल्टन ने चीन के रुख पर आशंका जताई।
चीन भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी रोक सकता है।
सुरक्षा परिषद के ढांचे में सुधार की उम्मीद कम।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जान बोल्टन ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सीट की दावेदारी का समर्थन करने के मामले में चीन अपना रुख बदलने को तैयार नहीं है। उन्होंने संकेत दिया कि चीन भारत की दावेदारी को रोक सकता है।
बोल्टन ने कहा कि 15 सदस्यों वाली परिषद के ढांचे को बदलने की कोशिशें दशकों से चल रही हैं, लेकिन इनका कोई नतीजा नहीं निकला है और इसमें सुधार की बहुत कम उम्मीद है।
उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि चीन इस मुद्दे पर अपना रुख बदलेगा। मुझे लगता है कि उन्हें पांच स्थायी सदस्य होना पसंद है, और वे असल में एकमात्र एशियाई देश है। और मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बदलाव होगा।"
स्थायी सदस्यता के विस्तार के लिए यूएन चार्टर में संशोधन की जरूरत होगी और उन्होंने संकेत दिया कि चीन भारत की दावेदारी को रोक सकता है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य देश हैं, जिनमें वीटो पावर वाले पांच स्थायी सदस्य और दो साल के कार्यकाल के लिए चुने गए दस अस्थायी सदस्य शामिल हैं। पांच स्थायी सदस्य चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका हैं।
