Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Corona New Subvariant: फिर कहर बरपाएगा कोरोना! डॉक्टर्स की चेतावनी- नए सब वेरिएंट XEC से बढ़ सकता है खतरा

    Updated: Wed, 11 Sep 2024 08:54 AM (IST)

    Corona New Subvariant XEC कोरोना के मामले फिर से सामने आने लगे हैं। यूरोप में कोविड-19 का नए सब वेरिएंट XEC तेजी से फैलने लगा है। हाल ही में रिपोर्ट क ...और पढ़ें

    Corona New Subvariant XEC कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर चेतावनी।
    Corona New Subvariant XEC कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर चेतावनी।

    HighLights

    1. कोविड का नया सबवेरिएंट मामलों में तेजी से वृद्धि ला सकता हैः रिपोर्ट
    2. कोरोना के सबवेरिएंट KP.3.1.1 से भी खतरनाक साबित हो सकता है XEC।

    डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले फिर से आने लगे हैं। यूरोप में तो कोविड-19 का नए सब वेरिएंट XEC तेजी से फैलने लगा है। हाल ही में रिपोर्ट किया गया कोविड-19 सब-वेरिएंट XEC अब वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। 

    XEC पर डॉक्टरों की कड़ी नजर 

    XEC का सबसे पहला केस जर्मनी में मिला था, लेकिन उसके बाद से इसे नीदरलैंड और पश्चिमी यूरोप के अन्य हिस्सों में रिपोर्ट किया गया। डॉक्टर्स और वैज्ञानिक XEC पर कड़ी नजर रख रहे हैं, क्योंकि माना जा रहा है कि यह सबवेरिएंट KP.3.1.1 से भी खतरनाक साबित हो सकता है। 

    अभी अमेरिका में यह सब-वेरिएंट सबसे आम स्ट्रेन है।

    डॉक्टर ने दी ये चेतावनी

    लॉस एंजिल्स टाइम्स के अनुसार, कैलिफोर्निया के एक डॉक्टर ने कहा कि XEC अभी छोटे स्तर पर फैल रहा है, लेकिन यह तेजी से फैल सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वैश्विक और घरेलू स्तर पर इसे कई सप्ताह या महीने लग सकते हैं। 

    विशेषज्ञों ने जताई चिंता

    विशेषज्ञों ने चेताया है कि XEC अगला प्रमुख वेरिएंट बन सकता है। हालांकि, उच्च स्तर तक पहुंचने में इसे महीनों लग सकते हैं। XEC के केस अमेरिका में मिल रहे हैं, लेकिन सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की वैरिएंट ट्रैकर वेबसाइट पर व्यक्तिगत रूप से इसको ट्रैक नहीं किया जा रहा है, जो चिंताजनक है। 

    खबरें और भी