विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इतना टैरिफ लगाऊंगा कि सिर चकरा जाएगा', भारत या पाकिस्तान... ट्रंप ने किसे दी धमकी?

Published: Wed, 27 Aug 2025 10:20 AM (IST)Updated: Wed, 27 Aug 2025 10:42 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के तनाव को लेकर फिर एक दावा किया है। उन्होंने कैबिनेट बैठक में कहा ...और पढ़ें

ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान सीजफायर में मध्यथता का दावा किया है। (फाइल फोटो)
ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान सीजफायर में मध्यथता का दावा किया है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भारत-पाक संघर्ष को लेकर ट्रंप ने फिर दावा किया है।
  2. ट्रंप ने पीएम मोदी को शानदार इंसान बताया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हर बार की तरह एक बार फिर भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान सीजफायर का क्रेडिट लेने कोशिश की है। उन्होंने खुद की कैबिनेट को ही भारत-पाक संघर्ष में अपने रोल को लेकर मनगढंत किस्सा सुना दिया है। इस बार कहा कि उन्होंने भारत-पाक के बीच संभावित परमाणु युद्ध को रोक दिया।

व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी नेताओं से बात की और दोनों को भारी व्यापारिक टैरिफ की चेतावनी दी। ट्रंप ने दावा किया कि उनकी इस सख्ती ने दोनों देशों को पीछे हटने पर मजबूर किया।

गलत दावे कर खुद की फजीहत करा रहे ट्रंप

ट्रंप ने कहा, "मैंने पीएम मोदी से बात की, जो बहुत शानदार इंसान हैं। मैंने पूछा, ‘पाकिस्तान के साथ क्या मसला है?’ फिर मैंने पाकिस्तान से भी बात की। ये झगड़ा बरसों से, बल्कि सदियों से चला आ रहा है।"

ट्रंप भले ही कई बार ये कहते आ रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान सैंकड़ों साल से आपसी विवादों से घिरे रहे हैं, लेकिन गौरतलब है कि दोनों देश को आजाद हुए अभी 80 साल भी नहीं हुए हैं। आजादी से पहले पाकिस्तान भारत का ही हिस्सा था।

'इतना टैरिफ लगाऊंगा कि सिर चकरा जाएगा...'

ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने पाकिस्तान को साफ कह दिया कि अगर तनाव कम नहीं हुआ तो अमेरिका कोई व्यापारिक सौदा नहीं करेगा। उन्होंने कहा, "मैंने कहा, अगर तुम लोग परमाणु जंग की ओर गए, तो हम तुम पर इतने भारी टैरिफ लगाएंगे कि तुम्हारा सर चकरा जाएगा।"

ट्रंप के मुताबिक, उनकी इस चेतावनी का असर हुआ और पांच घंटे के अंदर ही मसला हल हो गया। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि अगर भविष्य में फिर से तनाव बढ़ा, तो वो इसे दोबारा रोकेंगे।

ट्रंप का ये बयान उनके उस दावे का हिस्सा है, जिसमें वो अपनी कूटनीति को भारत-पाकिस्तान जैसे जटिल मसलों को सुलझाने का जरिया बताते हैं। लेकिन उनके इस दावे पर दोनों देशों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे इसकी सत्यता पर सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Trump Tariff: टैरिफ से अमेरिका को होगी 500 अरब डॉलर से ज्यादा की आमदनी; ट्रंप का चीनी छात्रों को लेकर बड़ा फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।