Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डोनाल्ड ट्रंप ने सीएनएन के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा, चैनल पर लगाया झूठे अभियान में शामिल होने का आरोप

    By AgencyEdited By: Dhyanendra Singh Chauhan
    Updated: Tue, 04 Oct 2022 08:18 AM (IST)

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि नेटवर्क हाल ही में इन प्रयासों को इस उम्मीद में बढ़ा रहा है कि वह 2024 में फिर से राष्ट्रपत ...और पढ़ें

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फाइल फोटो
    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फाइल फोटो

    वाशिंगटन, एएनआइ। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को सीएनएन पर मानहानि का मुकदमा दायर किया है। ट्रंप ने सीएनएन नेटवर्क पर 2024 के राष्ट्रपति चुनावों से पहले उनके खिलाफ एक झूठे अभियान में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति सीएनएन से हर्जाने के रूप में 475 मिलियन अमेरिकी डालर से अधिक की मांग कर रहे हैं।

    ट्रंप ने यह मुकदमा दक्षिणी फ्लोरिडा में एक संघीय अदालत (federal court) में दायर किया गया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया गया कि सीएनएन ने दर्शकों के साथ अपने प्रभाव का इस्तेमाल ट्रम्प के बारे में झूठे दावों को फैलाने के लिए राजनीतिक रूप से उनको हराने के लिए की है।

    नस्लवादी के रूप में प्रदर्शति करने का लगाया आरोप

    द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार ट्रम्प ने सीएनएन पर उन्हें एडॉल्फ हिटलर के साथ जोड़ने और एक नस्लवादी के रूप में प्रदर्शति करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि नेटवर्क हाल ही में इन प्रयासों को इस उम्मीद में बढ़ा रहा है कि वह 2024 में फिर से राष्ट्रपति पद के चुनाव में शामिल हो सकते हैं।

    पहले भी मीडिया पर ट्रंप ने दायर किया मुकदमा

    अपने व्यापार और राजनीतिक करियर के दौरान ट्रम्प ने अक्सर न्यूज कवरेज पर मीडिया संगठनों पर मुकदमा चलाने की धमकी दी है। द न्यू यॉर्क टाइम्स ने बताया कि 2020 में द न्यूयॉर्क टाइम्स और द वाशिंगटन पोस्ट पर लिखे लेखों पर मुकदमा दायर किया था। इसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी चुनावों में रूसी हस्तक्षेप से जोड़ा था।

    खबरें और भी

    कैपिटल हिंसा मामले पर ट्रंप ने दी थी कानूनी कार्रवाई की धमकी

    वहीं, 2019 में ट्रम्प ने सीएनएन को अनैतिक और गैरकानूनी हमलों पर मुकदमा चलाने की धमकी दी। सीएनएन ने उस खतरे को एक हताश पीआर स्टंट कहा था। इसके साथ ही पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने विभिन्न समाचार मीडिया आउटलेट्स और मीडिया हाउस चयन समिति के खिलाफ 6 जनवरी को कैपिटल पर हमले की जांच करने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी थी।

    यह भी पढ़ें : N Korea Fires Missile: उत्तर कोरिया ने टोक्यो के ऊपर से दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान ने लोगों को किया अलर्ट

    यह भी पढ़ें : Brazil President Election: ब्राजील में बोल्सोनारो के बने रहने के संकेत, लोगों का दक्षिणपंथ की ओर झुकाव बरकरार