विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुन-चुन कर बदला ले रहे ट्रंप! जिन 12 अधिकारियों ने खुफिया दस्तावेज मामले में की थी जांच, अब उन्हें किया बाहर

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Tue, 28 Jan 2025 09:18 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2025 09:55 AM (IST)

न्याय विभाग ने एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया जिन्होंने पूर्व विशेष वकील जैक स्मिथ द्वारा ...और पढ़ें

एक्शन मोड में डोनाल्ड ट्रंप, कई अधिकारी किए बाहर।
एक्शन मोड में डोनाल्ड ट्रंप, कई अधिकारी किए बाहर।

एजेंसी, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से सत्ता संभाली है वो लगातार कड़े एक्शन लेते जा रहे हैं। उन्होंने डब्ल्यूएचओ से अमेरिका के बाहर होने, अमेरिका सीमा पर इमरजेंसी घोषित करने समेत कई बड़े निर्णय लिए हैं। 

ट्रंप ने अपने शपथ में ही साफ कर दिया था कि वो अपने राजनीतिक दुश्मनों को नहीं छोड़ेंगे। इसी बीच अब उन्होंने उनके खिलाफ 2020 में खुफिया दस्तावेज रखने का आरोप लगाने वाले अधिकारियों को बाहर का रस्ता दिखा दिया है।

12 से ज्यादा अधिकारियों को बाहर किया

न्याय विभाग ने एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया, जिन्होंने पूर्व विशेष वकील जैक स्मिथ द्वारा डोनाल्ड ट्रंप की 2020 के चुनाव में हार के बाद की गई कार्रवाइयों की जांच पर काम किया था।

विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल जेम्स मैकहेनरी ने अधिकारियों को इसलिए हटाया क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं था कि जांच में उनकी भूमिका के कारण उन कर्मचारियों पर राष्ट्रपति के एजेंडे को लागू करने के लिए भरोसा किया जा सकता है।

स्मिथ ने वापस ले लिया था केस

हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि स्मिथ की टीम के किन अधिकारियों को निकाला गया है। स्मिथ ने ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद उनके खिलाफ दोनों मामलों को वापस ले लिया था। उन्होंने न्याय विभाग की नीति का हवाला दिया, जो मौजूदा राष्ट्रपतियों के खिलाफ मुकदमा चलाने पर रोक लगाती है।

जानकारी के अनुसार, पिछले सप्ताह जिन अधिकारियों को यह सूचित किया गया था कि उन्हें ट्रंप की शीर्ष प्राथमिकताओं, विशेष रूप से आव्रजन प्रवर्तन पर काम करने के लिए फिर से नियुक्त किया जा रहा है, उनके अलावा अन्य अधिकारियों को भी निकाला गया है।

फॉक्स न्यूज ने पहले इन अधिकारियों को निकाले जाने की सूचना दी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।