विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Donald Trump Health: ट्रंप को नसों की बीमारी, पैरों में आ रही सूजन; व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 18 Jul 2025 05:16 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 18 Jul 2025 07:01 AM (GMT+05:30)

व्हाइट हाउस ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पैरों के निचले हिस्से में सूजन और दाहिने ...और पढ़ें

ट्रंप के पैरों के निचले हिस्से में सूजन और दाहिने हाथ में चोट के निशान (फोटो- रॉयटर)
ट्रंप के पैरों के निचले हिस्से में सूजन और दाहिने हाथ में चोट के निशान (फोटो- रॉयटर)

 रॉयटर, वाशिंगटन। इसमें कोई शक नहीं है कि ट्रंप की उम्र काफी हो गई है। यहा कारण है कि उम्र के हिसाब से शरीर में परेशानियां आना शुरू हो जाती हैं। व्हाइट हाउस का कहना है कि ट्रंप को नसों की एक बीमारी है जिससे पैर में सूजन आ रही है।

व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

व्हाइट हाउस ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पैरों के निचले हिस्से में सूजन और दाहिने हाथ में चोट के निशान हैं। यह जानकारी तब सामने आई जब ट्रंप के टखनों में सूजन और हाथ के प्रभावित हिस्से पर मेकअप की परत दिखाई दी।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने एक प्रेस वार्ता में ट्रंप के डॉक्टर का पत्र पढ़ते हुए कहा कि दोनों बीमारियां सामान्य हैं। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उनके पैर में सूजन एक सामान्य नसों की बीमारी के कारण है और उनके हाथ में कई लोगों से हाथ मिलाने की वजह से चोट लगी है।

चोट के कारण बताया जा रहा था कि उनको गंभीर बीमारी

इस खुलासे से उन इंटरनेट अफवाहों पर विराम लग गया है जिनमें कहा जा रहा था कि 79 वर्षीय ट्रंप तस्वीरों में मौजूद सबूतों के आधार पर किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं।

ट्रंप ने कई परीक्षण करवाए

लेविट की ब्रीफिंग के बाद, व्हाइट हाउस ने अमेरिकी नौसेना के एक अधिकारी, जो ट्रंप के चिकित्सक भी हैं, शॉन बारबेला का पत्र जारी किया। इसमें कहा गया है कि ट्रंप ने इन समस्याओं के बारे में कई परीक्षण करवाए हैं।

बारबेला ने कहा कि राष्ट्रपति के पैरों के अल्ट्रासाउंड से "क्रोनिक वेनस इनसफीशिएंसी का पता चला है, जो आम बीमारी है, खासकर 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में पाई जाती है। बारबेला ने बताया कि अतिरिक्त जांचों में हृदय गति रुकने, गुर्दे खराब होने या किसी अन्य प्रणालीगत बीमारी के कोई लक्षण नहीं मिले।

ट्रंप को इस स्थिति से कोई परेशानी नहीं हो रही

लीविट ने संवाददाताओं को बताया कि ट्रंप को इस स्थिति के कारण कोई परेशानी नहीं हो रही है। बारबेला ने यह भी बताया कि ट्रंप के दाहिने हाथ के पिछले हिस्से पर चोट के निशान हैं। पत्र में कहा गया है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ट्रंप को डीप वेन थ्रोम्बोसिस या धमनी रोग हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।