यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Donald Trump: कोलोराडो कोर्ट के फैसले पर जो बाइडन बोले- कोई दोराय नहीं कि ट्रम्प ने कैपिटल हिल हिंसा के लिए भीड़ को उकसाया
कोलोराडो की सर्वोच्च अदालत के फैसले पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इसमें कोई दोराय नहीं है कि ट्रंप ने जनवरी 2021 के हमले को उकसाया है। बाइडन ने म ...और पढ़ें

HighLights
- कोलोराडो फैसले के खिलाफ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे ट्रम्प
- कैपिटल हिल पर हुए हिंसा को ट्रम्प ने उकसाया: जो बाइडन
एएफपी, वॉशिंगटन। एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति बनने का सपना संजोए डोनाल्ड ट्रम्प को मंगलवार (19 दिसंबर) को बड़ा झटका लगा गया। कोलोराडो की सर्वोच्च अदालत ने आदेश दिया कि डोनाल्ड ट्रम्प ने यूएस कैपिटल हिल पर 6 जनवरी 2021 के हमले को उकसाया है, जिसकी वजह से वो आगामी राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ सकते।
.jpg)
ट्रम्प ने हमारे लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा पैदा किया: जो बाइडन
कोलोराडो की सर्वोच्च अदालत के फैसले पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इसमें कोई दोराय नहीं है कि ट्रम्प ने जनवरी 2021 को भीड़ द्वारा कैपिटल हिल पर हिंसक घटनाओं को उकसाया है।
बाइडन ने मंगलवार को वाशिंगटन के पास एक अभियान समारोह में कहा, "ट्रंप ने हमारे लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा पैदा किया है। क्योंकि अगर हम हारते हैं, तो हम सब कुछ खो देते हैं।"
.jpg)
कोलोराडो फैसले के खिलाफ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे ट्रम्प
6 जनवरी, 2021 को राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की हार के बाद उनके समर्थकों ने यूएस कैपिटल हिल का घेराव कर दिया था। डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों ने गोलीबारी और तोड़फोड़ की थी। इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी।
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के अभियान ने कहा है कि वह कोलोराडो फैसले के खिलाफ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। हालांकि, अगर सुप्रीम कोर्ट कोलोराडो की अदालत के फैसले को बरकरार रखता है तो डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर हो जाएंगे।