विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यमन से युद्ध की पूरी स्क्रिप्ट लीक, US रक्षा सचिव ने सिग्ननल पर किया शेयर; क्या परिवार को दे रहे थे खुफिया जानकारी?

Published: Mon, 21 Apr 2025 08:18 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 21 Apr 2025 09:25 AM (GMT+05:30)

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सिग्नल मैसेजिंग ऐप पर हूती पर हमले का प्लान लीक कर दिया। पीट ...और पढ़ें

रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने शेयर किया यमन युद्ध का प्लान (फोटो-सोशल मीडिया)
रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने शेयर किया यमन युद्ध का प्लान (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. सिग्नल मैसेजिंग ऐप पर हूती पर हमले का प्लान लीक
  2. रक्षा मंत्री पत्नी और भाई को शेयर कर दिया सीक्रेट डॉक्यूमेंट

वॉशिंगटन  रॉयटर्स। हूती विद्रोहियों पर हुए हमले का प्लान एक बार फिर लीक हो गया है। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने यमन के ईरान-समर्थित हौथियों पर मार्च में हुए हमले की डिटेल का एक प्लान लीक कर दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सिग्नल (Signal) मैसेजिंग ऐप पर हूती पर हमले का प्लान लीक किया है।

आरोप है कि पीट हेगसेथ ने यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिकी सैन्य हमले की संवेदनशील जानकारी को सिग्नल पर लीक कर दिया है। यह मामला अत्यंत गंभीर है। हेगसेथ ने यह जानकारी एक निजी सिग्नल ग्रुप में साझा की, जिसमें उनकी पत्नी जेनिफर राउचेट हेगसेथ, भाई फिल हेगसेथ और निजी वकील टिम पार्लटोर सहित करीब एक दर्जन लोग शामिल थे।

रक्षा सचिव ने शेयर कर डाला प्लान

दूसरी चैट में, हेगसेथ ने हमले के बारे में जानकारी शेयर की जो पिछले महीने 'द अटलांटिक पत्रिका' द्वारा बताई गई जानकारी के सामान थी, जब इसके प्रधान संपादक जेफरी गोल्डबर्ग को सिग्नल एप पर एक अलग चैट में गलती से शामिल कर लिया गया था, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सभी वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों से जुड़ी एक शर्मनाक घटना थी।

मामले से परिचित व्यक्ति, जो नाम न बताने की शर्त पर बोल रहा था ने कहा कि दूसरी चैट में लगभग एक दर्जन लोग शामिल थे और विस्तृत सैन्य योजना के बजाय प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उनकी पुष्टि प्रक्रिया के दौरान बनाई गई थी। व्यक्ति ने कहा कि चैट में हवाई हमलों के कार्यक्रम की डिटेल शामिल था।

दूसरी बार चैट में लीक हुई जानकारी

ट्रंप कैबिनेट के बड़े अधिकारियों ने यमन में हूती विद्रोहियों पर हमले की सीक्रेट प्लानिंग पर चर्चा के लिए एक मैसेजिंग ऐप पर ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप में बेहद संवेदनशील जानकारियां शेयर की जा रही थी। इस ग्रुप में अमेरिका हूती विद्रोहियों पर कब हमला करेगा, हमला कब होगा, इस तरह की जानकारी शेयर की जा रही है।

रक्षा सचिव के इस्तीफे की मांग

इस चैट के बाद से रक्षा सचिव के इस्तीफे की मांग उठने लगी है। पीट हेगसेथ को बर्खास्त किया जाना चाहिए। सीनेटर टैमी डकवर्थ, इराक युद्ध के एक अनुभवी, जिन्हें 2004 में युद्ध में गंभीर चोटें आईं ने कहा कि हेगसेथ को अपमानजनक रूप से इस्तीफा देना चाहिए।

पहले मार्च में सामने आया था मामला

इससे पहले मार्च में पहली बार सिग्नल से जुड़ा हुआ यह मामला सामने आया था, जब पहली बार हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी हमले का प्लान चैट पर लीक हुआ था। द अटलांटिक (The Atlantic) पत्रिका के संपादक जेफ्री गोल्डबर्ग को गलती से एक सिग्नल ग्रुप चैट में जोड़ा गया था।

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने बाइडन पर अमेरिकी सुरक्षा कमजोर करने का आरोप लगाया, बोले- Sleeping Joe

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।