विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डोनल्ड ट्रंप के बेटे के खर्चे का होगा हिसाब, रिपब्लिकन सीनेटर ने दी जांच की मांग

Published: Wed, 23 Sep 2026 10:20 AM (IST)

यूटा के रिपब्लिकन सीनेटर जान कर्टिस ने सीनेट की ज्यूडिशियरी कमेटी से डोनल्ड ट्रंप जूनियर द्वारा राष्ट्रपति पद से अपनी ...और पढ़ें

ट्रंप जूनियर के खर्चों की होगी जांच (फोटो-रॉयटर्स)

ट्रंप जूनियर के खर्चों की होगी जांच (फोटो-रॉयटर्स)

HighLights

  1. रिपब्लिकन सीनेटर ने ट्रंप जूनियर की आर्थिक फायदे की जांच मांगी।

  2. राष्ट्रपति पद से करीबी का दुरुपयोग जांच का मुख्य आधार।

  3. रूसी उद्योगपति द्वारा शादी का खर्च उठाने पर उठे सवाल।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। यूटा के रिपब्लिकन सीनेटर जान कर्टिस ने सीनेट की ज्यूडिशियरी कमेटी से मांग की है कि वह इस बात की जांच करे कि क्या डोनल्ड ट्रंप जूनियर ने राष्ट्रपति पद से अपनी करीबी का इस्तेमाल आर्थिक फायदे के लिए किया था।

यह मांग उनकी हालिया शादी की पार्टी का खर्च आंशिक रूप से एक रूसी उद्योगपति द्वारा उठाए जाने के बाद की गई है।

ट्रंप जूनियर की आर्थिक फायदे की जांच

मंगलवार को भेजे गए पत्र में, कर्टिस ने समिति से मांग की कि वे ट्रंप जूनियर को उनके बिजनेस डील्स, विदेशी लोगों और संस्थाओं के साथ संबंधों, उन्हें मिले तोहफों या अन्य फायदों और ऐसे किसी भी मामले के लिए समन जारी करें, जिनमें रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ उनके रिश्ते का इस्तेमाल किया गया हो या उससे कोई फायदा मिला हो।

कर्टिस ने डेमोक्रेट और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन की भी इसी तरह जांच करने की मांग की। कर्टिस ने पत्र में कहा, 'देश को रिपब्लिकन राष्ट्रपति के परिवार के लिए एक और डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति के परिवार के लिए दूसरा स्टैंडर्ड नहीं अपनाना चाहिए।'

ईरान में युद्ध, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें और नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण अपनी ही पार्टी के भीतर इस तरह की घटनाएं सामने आ रहीं।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'ईरान से तुरंत निकल जाएं', US ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी; मिडिल-ईस्ट में हालात बिगड़ने का खतरा