विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'होर्मुज को ट्रंप स्ट्रेट कर दो', अमेरिकी राष्ट्रपति के सुझाव पर क्या बोला व्हाइट हाउस?

Published: Thu, 03 Sep 2026 12:14 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम बदलकर 'ट्रंप स्ट्रेट' करने का सुझाव दिया है।

ट्रंप ने होर्मुज का नाम बदलने का रखा सुझाव।

ट्रंप ने होर्मुज का नाम बदलने का रखा सुझाव।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बुधवार को होर्मुज स्ट्रेट का नाम बदलकर ट्रंप स्ट्रेट रखने का सुझाव दिया, जबकि ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच यह अहम जलमार्ग विवाद का विषय बना हुआ है।

ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल नेटवर्क पर कहा, "अब जब यह यूएसए के कंट्रोल में है तो क्या हमें होर्मुज स्ट्रेट का नाम बदलकर ट्रंप स्ट्रेट (TRUMP STRAIT) कर देना चाहिए??? खुद अमेरिका की तरह ही यह पहले से कहीं ज्यादा हॉट होगा!" इस पर व्हाइट हाउस ने कहा, यह सुनने में अच्छा लगता है।

ट्रंप पहले भी दे चुके नाम बदलने का सुझाव

ट्रंप की ओर से भौगोलिक नाम बदलने का सुझाया गया यह नया मामला है। इसस पहले कनाडा के साथ ट्रेड वॉर के दौरान उन्होंने लेक ओंटारियो का नाम बदलकर लेक अमेरिका करने का आदेश दिया था। ट्रंप ने जनवरी 2025 में दोबारा पद संभालने के पहले ही दिन गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका भी कर दिया था।

होर्मुज को लेकर ट्रंप बार-बार दे चुके हैं धमकी

पहले नाम बदलने के कई मामले 80 साल के अमेरिकी राष्ट्रपति की मजाकिया-सी लगने वाली टिप्पणियों से शुरू हुए थे, जिन्हें बाद में उन्होंने सच कर दिखाया। हाल के हफ्तों में ट्रंप ने बार-बार होर्मुज स्ट्रेट पर अपना अधिकार जताने की धमकी दी है। यहां तक कि उन्होंने एक नक्शा भी पोस्ट किया है जिसमें इस जलमार्ग को अमेरिका का नया इलाका दिखाया गया है।

लेकिन ईरान ने उस अहम रास्ते (चोकपॉइंट) को असल में बंद कर दिया है, जिससे दुनिया का पांचवां हिस्सा तेल गुजरता है। यह कदम उसने उस युद्ध के जवाब में उठाया है जिसे ट्रंप ने इजरायल के साथ मिलकर फरवरी के आखिर में शुरू किया था।

यह भी पढ़ें: डेटा सेंटर्स पर ट्रंप का बड़ा दांव, लेकिन अमेरिका में बढ़ रहा विरोध; आखिर क्यों भड़के लोग?